{"_id":"61e46390787bb31a07638ef8","slug":"the-young-man-died-in-suspicious-circumstances-nazibabad-news-mrt573659033","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। गांव लाहककलां में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के चार दोस्तों के खिलाफ तहरीर सौंपी।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव लाहककलां निवासी अखलाक बेग (32) घर पर मृत अवस्था में मिला। घटना के दिन उसकी पत्नी जाकरा और उसके तीन बच्चे चंडीगढ़ गए हुए थे। मृतक के भाई आफताब ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अखलाक गांव के साथियों के साथ नशा करता था। शनिवार को उसका भाई पूरे दिन लापता था। देर रात करीब नौ बजे पड़ोसी इकरार अहमद अखलाक के घर गया तो वह बेड पर पड़ा था। आवाज देने पर जब वह नहीं उठा तो उसने ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों के घर पहुंचने पर युवक मृतक अवस्था में मिला और मृतक के मुंह से झाग आ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई आफताब ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को लाहककलां निवासी रियाज, राजन, कासिफ और कल्हेड़ी निवासी फईम के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।