फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The winners of Dangal were honored

दंगल के विजेताओं को किया गया सम्मानित

Mon, 30 Aug 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The winners of Dangal were honored
दंगल के विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में दयानंद आदर्श विद्या निकेतन समिति की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज की कुश्ती एकेडमी में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने दांवपेंच दिखाकर सफलता के झंडे गाड़े। कुश्ती प्रतियोगिता दस भार वर्गों में आयोजित की गई।
डीएवी इंटर कॉलेज की कुश्ती एकेडमी में दयानंद आदर्श विद्या निकेतन समिति की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्वी दिल्ली के संयोजक विनायक शर्मा ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर किया। कुश्ती प्रतियोगिता दस भार वर्गों में आयोजित की गई। इस दौरान हुई 30 किलोग्राम भार वर्ग में सनी, अर्श राणा, जीविका, 45 किलोग्राम में शगुन कश्यप, जानवी, ओजस्वी, 53 किलोग्राम में रिवानी, सुहानी तोमर, 60 किलोग्राम में शौर्या गोस्वामी, अंशिका तोमर, सुनीति, बालक वर्ग जूनियर वर्ग के 45 किलोग्राम में सुशांत चौधरी, यश कुमार, मो. अनस, 50 किलो में अक्षित, ओम, रोहन, सीनियर वर्ग के 57 किलो में लक्की, निशांत, रोहित उर्फ रावण, 65 किलो में चकित सहरावत, विंकल, शिवकुमार,75 किलो में प्रेमराज, मोहम्मद रफजील, पीयूष, 80 किलो प्रिंस, अमन, अनुभव क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता समाप्ति के बाद सभी विजेता पहलवानों को विद्या भारती के प्रदेश मंत्री डा. सुबोध चंद्र शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी पहलवानों को समिति की तरफ से तौलिया वितरित की गई। प्रतियोगिता का संचालन कुश्ती प्रशिक्षक धर्मदेव सिंह भाटी ने किया। निर्णायक मंडल में जिला कुश्ती संघ के सचिव कुलवीर सिंह, संजय जैन, डा. आनंद राघव, विमल चौधरी, वासु पहलवान, राहुल आदि शामिल रहे। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, प्रधानाचार्य अवधेश शर्मा, टीकम सिंह सेंगर, इंस्पेक्टर गोविंद चौधरी, योगेंद्र पाल सिंह योगी, धर्मेंद्र पहलवान, अरविंद अहलावत, चंद्रशेखर, डा. राजीव अग्रवाल, अंकित कुमार, कौशल किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed