फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The wheel will jam

चक्का जाम करेगी भाकियू

Tue, 10 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
The wheel will jam
अफजलगढ़। भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों ने गन्ना मूल्य पर असंतोष जताया। इस अवसर पर किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

गांव भज्जावाला स्थित गन्ना समिति प्रांगण में चौधरी बलजीत सिंह की अध्यक्षता तथा राणा सिंह के संचालन में भाकियू की मासिक पंचायत आयोजित हुई। बैठक को किसानों ने गन्ने के घोषित मूल्य को अन्यायपूर्ण बताया। गन्ने की पत्ती जलाने पर सरकार के उत्पीड़न पर नाराजगी जताई। आरोप है कि प्रदेश सरकार ने दूसरे वर्ष भी गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, किसानों को छलने का काम किया है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसान विरोधी नीतियों के चलते सरकार को भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। किसानों ने धान का शीघ्र भुगतान कराने, शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति करने की मांग की। वक्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर घोषित गन्ना मूल्य के विरोध में बुधवार को चक्का जाम कर चीनी मिल के सामने एक दिवसीय धरना दिए जाने का एलान किया। बैठक को विरसा सिंह, सुखदेव सिंह, बिजेंद्र सिंह, मुख्तार सिंह, रंजीत सिंह, लिकायत अली, कुलदीप सिंह तथा अनिल राठी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed