फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The wheel of a train laden with rail lines derailed

स्टेशन की यार्ड लाइन क्षेत्र में डीएमटी का चक्का पटरी से उतरा

Wed, 29 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The wheel of a train laden with rail lines derailed
नजीबाबाद में डीएमटी ट्रेन का पटरी से उतरा चक्का। - फोटो : NAZIBABAD
रेल लाइनों से लदी ट्रेन का चक्का पटरी से उतरा
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन परिसर में रेल पटरियों से भरी डीएमटी ट्रेन का अचानक चक्का रेल पटरी से उतर गया। सूचना मिलते ही रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
कोटद्वार ब्रांच लाइन पर स्नेह रोड स्टेशन क्षेत्र में रेल ट्रैक पर काम करने के बाद लौटी पटरियों से भरी डीएमटी ट्रेन का एक जोड़ी चक्का अचानक यार्ड लाइन में पटरी से उतर गया। मुरादाबाद का शंटर नीरज रवि जिस समय डीएमटी ट्रेन को रेलवे यार्ड क्षेत्र में ट्रेन को रोक रहा था तभी अचानक ट्रेन के पहिए उतर गए।

सूचना मिलते ही एडीईएन दिनेश कुमार, एसएस जयपाल सिंह, पीडब्ल्यू आई धर्मेश चौहान, आईओडब्ल्यू एसएस रावत, टीआई आरके मीणा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। डीएमटी ट्रेन का चक्का पटरी पर रखने के लिए हरिद्वार से एचआरई बुलाई गई है। यार्ड लाइन में लॉबी के सामने ट्रेन का चक्का उतरने से ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed