फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The wall of the house collapsed, the worker died

मकान की दीवार गिरी, मजदूर की मौत

Thu, 29 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The wall of the house collapsed, the worker died
नजीबाबाद में मजदूर की मौत पर घटनास्थल का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : NAZIBABAD
मकान की दीवार गिरी, मजदूर की मौत
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। खस्ताहाल मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने भाग कर जान बचाई।
ग्राम पंचायत मुबारकपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेश मजदूरी के लिए गांव कल्हेड़ी आया हुआ था। मो. आलम के खस्ताहाल मकान में काम करते समय अचानक दीवार भर-भराकर गिर गई। दीवार में दबने से मजदूर की मौत हो गई। बताया जाता है कि दो दिन से हो रही वर्षा के बाद कल्हेड़ी स्थित मो. आलम के खस्ताहाल मकान में सुरेश मजदूरी के लिए आया था। दीवार गिरने से सुरेश मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान मो. जाकिर की सूचना पर एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे। मजदूर का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि मृतक मजदूर के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

नजीबाबाद के मुबारकपुर में क्षतिग्रस्त मकान।

नजीबाबाद के मुबारकपुर में क्षतिग्रस्त मकान।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed