{"_id":"620004398708b9043715b7da","slug":"the-voice-of-the-nightingale-will-remain-in-the-hearts-for-centuries-nazibabad-news-mrt576045960","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायिका लता मंगेशकर के निधन से आहत हैं उनके चाहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायिका लता मंगेशकर के निधन से आहत हैं उनके चाहने वाले
विज्ञापन
नजीबाबाद। स्वर कोकिला लता मंगेशकर गायकी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुईं। केंद्र सरकार द्वारा दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित करने पर लता मंगेशकर के सम्मान में आकाशवाणी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया। लता मंगेशकर के निधन से सभी आयु वर्ग के लोग आहत हैं।
कर्णप्रिय आवाज को दिलों में बसाए रखेंगे
दुनिया को अपनी आवाज का दीवाना बनाने वाली लता मंगेशकर सदियों याद की जाएंगी। साहित्याकार एंव कवि प्रदीप डेजी ने यह बात कही। उन्होनें कहा कि दुनिया भर में लता मंगेशकर को चाहने वाले उनकी मधुर और कर्णप्रिय आवाज को दिलों में बसाए रखेंगे।
आने वाले पीढ़ियों उनकी प्रेरणास्रोत
बालसदन स्कूल की प्रधानाचार्या किरन जौहर का कहना है कि लता मंगेशकर कालजयी सुर कोकिला थीं। लता मंगेशकर ने गीत, भजन, गजल और शास्त्रीय संगीत को अपनी आवाज के जादू से बुलंदियों तक पहुंचाया। आने वाले पीढ़ियों उनकी प्रेरणास्रोत रहेंगी।
विज्ञापन
ऐसा व्यक्तित्व सदियों में मिलता है
समाज सेवी एंव लेखक दानिश सैफी कहते हैं कि लता मंगेशकर जैसा व्यक्तित्व सदियों में मिलता है। ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी.. लता मंगेशकर का गाया अमर शहीदों को समर्पित ऐसा देशभक्ति गीत है जिसे सुनकर पंडित जवाहरलाल नेहरू की आंखों से आंसू निकल पड़े थे।
उनकी आवाज हमेशा रहेगी अमर
क्रेशर कारोबारी वीरेश अग्रवाल कहते है कि बहुत गौर से सुन रहा था जमाना आपको, आप ही सो गईं। इनका कहना है कि आवाज की जादूकर लता मंगेशकर जादुई एवं मधुर आवाज हमेशा अमर रहेगी।
गायकी क्षेत्र में है अपूरणीय क्षति
गृहिणी एवं समाजसेवी मुध माहेश्वरी और पेट्रोल पंप एसोसिएशन के विकास डावर का कहना है कि लता मंगेशकर का निधन गायकी के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। उनका कद देश की नजरों में कितना ऊंचा था इस बात से पता चलता है कि सरकार ने उनके निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।