फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The vehicle of development of Bijnor will run on the forelane

फोरलेन पर दौड़ेगी बिजनौर के विकास की गाड़ी

Sun, 21 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The vehicle of development of Bijnor will run on the forelane
फोरलेन पर दौड़ेगी बिजनौर के विकास की गाड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के विकास की गाड़ी फोरलेन पर दौड़ेगी। दरअसल फोरलेन हाईवे का जाल बनने जा रहा है। तीन निर्माणाधीन हैं जबकि दो और फोरलेन के प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार है। वहीं दो अन्य जिला मार्गों की भी दशा बदलने जा रही है, जिनका चौड़ीकरण किया जाएगा।
बेहतर सड़क किसी इलाके के विकास की इबारत को लिख देती है। सड़कें अच्छी होंगी तो विकास होगा और लोगों को रोजगार मिलता है। बता दें कि हाईवे किनारे सिर्फ ढाबों के खुलने से ही लोगों की आमदनी नहीं बढ़ती, बल्कि जमीनों के दाम में भी इजाफा हो जाता है। नई कॉलोनियों के विकास की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। जनपद मेें भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। बेहतर सड़कों से यात्रा के समय में बचत होती है, वहीं वाहनों की टूट फूट का खर्च भी कम हो जाता है।
विज्ञापन

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे जनपद के बिजनौर शहर, किरतपुर और नजीबाबाद से होकर गुजरता है। फिलहाल इस हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है, जिसमें चार बाईपास भी बनाए जाने हैं। बिजनौर में बाईपास बनेगा, जिसका निर्माण वन मंत्रालय की एनओसी के बाद होगा। हालांकि स्वाहेड़ी और किरतपुर बाईपास का निर्माण चल रहा है। एक बाईपास नजीबाबाद में बनाया जाना है। इस सड़क को फोरलेन बनाए जाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार- काशीपुर नेशनल हाईवे
हरिद्वार से काशीपुर तक दो हजार करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन किये जाने का काम चल रहा है। नजीबाबाद से काशीपुर तक फोरलेन बन चुका है। अब नजीबाबाद और हरिद्वार के बीच करीब 22 किमी का हिस्सा ही फोरलेन में तब्दील होने से बाकी रह गया है। नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच सभी नदियों पर दो-दो पुल बनाए गए हैं। इस मार्ग में तीन जगहों पर एलिफेंट कारीडोर भी बनाए जाने हैं।
बनेगा नजीबाबाद से अफजलगढ़ हाईवे
उत्तराखंड सरकार की पहल पर नजीबाबाद से अफजलगढ़ तक 42 किमी लंबे फोरलेन हाईवे बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। 1100 करोड़ रुपये की लागत इसके निर्माण पर आएगी। इसकी डीपीआर भी बन चुकी है। यह हाईवे नजीबाबाद से रायपुर सादात के पास से होकर गुजरेगा, जिसके प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार है।
दिसंबर तक पूरा होगा पानीपत खटीमा हाईवे
बिजनौर से कोतवाली मार्ग पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा बन चुका है। इस सड़क को हाईवे के अनुरूप बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है, जिसका निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इस हाईवे मेें चार अंडर पास बनाए जा रहे हैं, जबकि कोतवाली देहात में ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यह हाईवे बनने के बाद ट्रैफिक की स्पीड 120 किमी प्रति घंटा हो जाएगी।
स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव
बिजनौर से नूरपुर होते हुए मुरादाबाद तक जाने वाली सड़क फिलहाल स्टेट हाईवे है। लोक निर्माण विभाग ने इस स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। अभी तक यह सड़क दस मीटर चौड़ी है। जिसे फोरलेन बनाते हुए बीच में डिवाइडर का निर्माण भी होगा। इससे जिले के विकास को गति मिलेगी।
दो अन्य सड़कें भी होंगी चौड़ी
बालावाली से मंडावर, किरतपुर-नहटौर होते हुए फीना तक 82 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। जिसमें मंडावर से किरतपुर, किरतपुर से नहटौर तक सड़क केवल तीन मीटर चौड़ी है, जिसकी चौड़ाई सात मीटर की जाएगी। इसका प्रस्ताव भी शासन के पास भेजा हुआ है। वहीं किरतपुर से अकबराबाद होते हुए नगीना तक जाने वाली सड़क का भी चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है।

वर्जन...
जिले में तीन नेशनल हाईवे का निर्माण चल रहा है। स्टेट हाईवे को फोरलेन करने के लिए लोनिवि की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। किरतपुर से अकबराबाद-नगीना रोड और किरतपुर से नहटौर रोड के चौड़ीकरण प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।
- शादाब राव खान, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed