फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The two killed in accident

हादसों में गई दो की जान

Thu, 08 Dec 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
The two killed in accident
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के पास सड़क दुर्घटना के बाद खाई में पलटा टैंकर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर जिले में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। बाइक और टैंकर की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई है, जबकि एक बाइक सवार घायल हो गया। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं, दिल्ली पौड़ी हाइवे पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक दरोगा घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव स्वाहेड़ी में बृहस्पतिवार की दोपहर मोड़ पर बाइक और टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार थाना नांगल सोती बलवीर के पुत्र सतीश की मौत हो गई और शहर कोतवाली के गांव जंदरपुर निवासी हदेश के पुत्र योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। टैंकर भी टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार कोटद्वार से गांव जंदरपुर जा रहे आ रहे थे, जबकि टैंकर बिजनौर की ओर से नजीबाबाद जा रहा था। राहगीरों ने हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। हादसे के बाद गांव स्वाहेड़ी के निवासियों ने मोड़ पर स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर जाम लगा दिया। उनका कहना है कि आए दिन वहां सड़क हादसे होते रहते हैं। हादसों को रोकने के लिए वहां स्पीड ब्रेकर बनवाए जाना जरूरी है। एसएसआई धर्मपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। वहीं, कोतवाली देहात में तैनात दरोगा मनोज अपने घर थाना छपार मुजफ्फरनगर से बिजनौर आ रहा था। सुबह करीब नौ बजे उसकी बाइक बैराज रोड पर कोहली फार्म के निकट अनियंत्रित होकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया। उधर, बिजनौर नहटौर मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं, मंडावर में ट्रक पलटने से चालक परिचालक घायल हो गए। थाना नहटौर के गांव चौहान नवादा निवासी श्याम सिंह का पुत्र छत्रपाल (25) बिजनौर से अपने गांव बाइक से जा रहा था। जब वह झालू के निकट ढाबे के पास पहुंचा तो नहटौर की और से बाइक आ रहे हल्दौर के गांव मिलक गंगोड़ा निवासी विजय के पुत्र कामेंद्र (22) से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। बाइकों की टक्कर में छत्रपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कामेंद्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कामेंद्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने छत्रपाल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मंडावर के निकट दयालवाल मोड़ पर बुधवार की रात रद्दी से भरा ट्रक घने कोहरे के कारण पलट गया। ट्रक दयालवाला से रद्दी भरकर काशीपुर जा रहा था। हादसे में दयालवाला निवासी चालक राहुल और परिचालक नरेंद्र घायल हो गए। परिजनों ने उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed