फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The tricolor was waved gracefully, saluted

जिले भर में शान से लहराया तिरंगा, सलामी दी

Sun, 16 Aug 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
The tricolor was waved gracefully, saluted
शान से लहराया तिरंगा, सलामी दी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में 74वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैरसरकारी भवनों पर शान से तिरंगा लहराया गया। कोविड 19 की वजह से बड़े और सांस्कृतिक कार्यक्रम को तो नहीं हुए लेकिन सोशल मीडिया के दौर में जिलेवासियों ने किसी न किसी तरह से इस दिन को खास बना ही लिया। सभी ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
डीएम रमाकांत पांडेय ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कहा कि लाखों देशभक्तों ने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है। देश की आजादी के समय में 33 करोड़ लोग थे और अब 130 करोड़। देश की भूमि उस समय भी देशवासियों का पेट भरने में सक्षम थी और आज हम विदेशों को भी अन्न निर्यात कर रहे हैं। आज देश विश्व में अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा है। देश के चिकित्सकों, इंजीनियर, आईटी प्रोफेशनल व अन्य विधि के वैज्ञानिकों की विदेशों में भारी मांग है। खेल का मैदान हो या अंतरिक्ष के कार्यक्रम, देश का व्यक्ति हर पंक्ति में अग्रणी है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कुछ लोग लोकतंत्र का फायदा उठा कर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो अपने अधिकारो को तो याद करते हैं और कर्तव्यों को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा हम सबको याद करना है कि हमें स्वतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने वाले शहीदों और हमारे स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों ने जैसी स्वतंत्रता की कल्पना की थी और जो सपने देखे थे उसी के अनुरुप चलना होगा ताकि देश का भविष्य उज्वल हो सके। हमें अपने बच्चों को नैतिक मूल्य सिखाएं, आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे वर्ष के लिए निश्चय करें और अपने जीवन में वही नैतिक मूल्य अपनाएं। इस अवसर पर डीएम ने कलक्ट्रेट प्रांगण में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन कलक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सलाहुद्दीन ने किया। इस अवसर पर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए व जादूगर एनए पाशा ने कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा से संबंधित जादू कला का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जेलर एसपी सिंह को मेडल लगा कर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जो विभागीय उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर शासन द्वारा उपलब्ध कराया गया है। शासन द्वारा डिप्टी जेलर ओम प्रकाश तथा सिपाही विनोद कुमार को भी मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। प्रशासन द्वारा जिला कारागार, कुष्ठाश्रम, जिला महिला चिकित्सालय, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिठाई बांटी गई।
जिला जजी में जिला जज जयश्री आहुजा, जजी स्थित बार हॉल में जिला बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रवीर सिंह गहलौत, महासचिव नवदीप सिंह, सिविल बार एसोसिएशन में सिचिल बार अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर जिला जज सुनील कुमार, राजकुमार बंसल, चंपत सिंह, सीजेएम दिलीप सचान, लघुवाद न्यायधीश राकेश कुमार, एडीजे योगेश कुमार, एसीजेएम रीता सिंह आदि मौजूद रहे। जिला बार के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान, राजीव कुमार, रामेंद्र सिंह, राजकुमार गुप्ता, केडी सिंह, मुकेश भटनागर, सिविल बार सचिव अलका विश्नोई, राखी शर्मा आदि अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

भारत तिब्बत सहयोग मंच जिलाध्यक्ष कुंवदीप देशवाल ने नगर में राष्ट्र ध्वज वितरण कार्यक्रम के दौरान लोगों को तिब्बत कैलाश मानसरोवर मुक्ति, स्वदेशी अपनाने व प्रचार करने, चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान मोहित कुमार, शुभम चौधरी, छोटू सिंह, सचिन, अंश तुली, हर्ष, आर्यन, अभिजीत आदि मौजूद रहे।

बिजनौर कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को संबोधित करते डीएम रमाकां?

बिजनौर कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को संबोधित करते डीएम रमाकां?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed