फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The tigress attacked the ranger's car patrolling the forest

वन में गश्त कर रहे रेंजर की गाड़ी पर बाघिन ने बोला हमला

Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The tigress attacked the ranger's car patrolling the forest
रेहड़ के अमानगढ़ में बाघिन के हमले से क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : BIJNOR
रेहड़। वनकर्मियों के साथ गश्त कर रहे रेंजर की गाड़ी पर बाघिन ने हमला बोल दिया। हमले में वनकर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

रेंजर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को वह सहकर्मियों के साथ गाड़ी में गश्त कर रहे थे। अचानक झाड़ियों से निकलकर एक बाघिन ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। हालांकि वन कर्मियों की सतर्कता से किसी को कोई चोट नहीं पहुंचा। बाघिन उनकी गाड़ी पर आकर गिरी, जिससे उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वनकर्मियों ने किसी तरह बाघिन को जंगल में खदेड़ा। बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डीएफओ अनिल पटेल के निर्देश पर पांच ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। बाघिन के इस तरह से आक्रामक व्यवहार को देखते हुए सीमावर्ती गांव के लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। साथ ही वन्य जीव दिखाई देने पर वनकर्मियों को सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed