फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The tents started crumbling only after taking a dip

डुबकी लगाने के बाद ही उखड़ने लगे तंबू

Sat, 20 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The tents started crumbling only after taking a dip
अफजलगढ़ के गांव भुतपुरी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेले में लगे झूले और उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
डुबकी लगाने के बाद ही उखड़ने लगे तंबू
विज्ञापन

बिजनौर। मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाई और खिचड़ी खाने के बाद मेले में लगे तंबु उखड़ने लगे। श्रद्धालुओं में घर लौटने की होड़ मच गई। नतीजा ये हुआ कि रास्ते भी जाम हो गए। हालांकि चाक चौबंद सुरक्षा इंतजाम के बीच कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला संपन्न हो गया। पुलिस ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को मेले का माहौल बदला हुआ रहा। आधी रात के बाद से ही गंगा में स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। बुजुर्गों और महिलाओं ने तड़के से पहले ही डुबकी लगा ली थी। हालांकि युवा वर्ग देर से स्नान के लिए पहुंचा। मेले में पहुंचकर तंबू लगाने वाले अधिकांश श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। इसके बाद डेरों और तंबुओं में खिचड़ी की खुशबू उठने लगी। लोगों ने खिचड़ी खाई और घर लौटने की तैयारी कर दी। दोपहर 12 बजे तक ही आधा मेला उखड़ चुका था। घर लौटने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। रास्ते में भी ट्रैक्टर ट्रालियों और बुग्गियों की भीड़ से जाम की स्थिति बन गई है। हालांकि शुक्रवार को ही मेले में जाने वाले लोगों का भी तांता लगा रहा।
विज्ञापन

स्नान के वक्त अपनों के साथ ली सेल्फी
बदलता दौर आस्था में तकनीक के तालमेल का गवाह भी बन रहा है। आस्था की खातिर गंगा में किए गए स्नान के पलों को लोगों ने कैमरे में कैद करने का मौका नहीं छोड़ा। अपनों के साथ स्नान की सेल्फी लेते हुए लोग दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच संपन्न हुआ मेला
मेले के सुरक्षा इंतजाम में इस बार तमाम तब्दीली की गई थी। ट्रैफिक पुलिस को भी लगाया गया। जगह-जगह पुलिस एक लाइन में चलने के लिए एनाउंसमेंट करती रही। वहीं लेन से निकलकर वाहनों को ओवरटेक नहीं करने दिया गया। पुलिस के इन इंतजाम की वजह से ही विदुरकुटी से गंगा स्नान मेले तक जाम नहीं लग पाया। उधर, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम रात से ही गंगा तट पर भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed