फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The teenager jumped in the river after getting angry with the stepmother's scolding.

सौतेली मां की डांट से क्षुब्ध होकर नदी में कूदी किशोरी

Fri, 20 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The teenager jumped in the river after getting angry with the stepmother's scolding.
सौतेली मां की डांट से क्षुब्ध होकर नदी में कूदी किशोरी
विज्ञापन

हरेवली। एक गांव की किशोरी ने सौतेली मां की डांट से नाराज होकर रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। बैराज पर तैनात कर्मियों ने उसे देख लिया और नदी में कूदकर उसे किसी प्रकार बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया।
अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बृहस्पतिवार को रामगंगा नदी बैराज पर पहुंची और अचानक नदी में छलांग लगा दी। बैराज पर तैनात कर्मी अशोक कुमार ने किशोरी को नदी में छलांग लगाते हुए देख लिया और उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। किसी प्रकार किशोरी को नदी से बाहर निकाला। तब तक किशोरी बेहोश हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

होश में आने के बाद किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसकी माता का देहांत हो गया था। हम पांच बहन एक भाई है। चार बहनों की शादी हो गई है। वह सबसे छोटी है। पिता ने मां की मृत्यु के तीन माह बाद ही अपनी दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि सौतेली मां आए दिन मारपीट व झगड़ा करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता व भाई भी उसे परेशान करते हैं। बुधवार रात्रि भी उसके साथ मारपीट की गई। जिससे क्षुब्ध होकर उसने बृहस्पतिवार को रामगंगा नदी आत्महत्या के लिए छलांग लगाई थी। पुलिस ने उसके परिजनों को पुलिस चौकी पर बुलाकर मामले की जानकारी की। शेरकोट थानाध्यक्ष का कहना है कि युवती कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। अपने परिजनों के साथ जाने के लिए कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed