{"_id":"60e73b338ebc3ee9b036dd53","slug":"the-team-returned-without-investigation-due-to-the-uproar-bijnor-news-mrt546478913","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के कारण बिना जांच किए लौट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के कारण बिना जांच किए लौट टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे के कारण बिना जांच किए लौट टीम
नूरपुर। ग्राम बाखरवाद खटाई में राशन डीलर के खिलाफ शिकायत पर जांच करने पहुंची खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को डीलर के पक्ष में बयान दर्ज करने का आरोप लगते हुए कार्डधारकों ने हंगामा किया। टीम को विरोध के चलते बिना जांच किए ही लौटना पड़ा।
ग्राम प्रधान आंचल त्यागी, पंचायत सदस्य ललित त्यागी, कमल कुमार, लोकेंद्र शर्मा के अलावा ग्रामीण पंकज कुमार, अर्जुन सिंह, महेशचंद्र आदि 38 ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शपथपत्र देकर राशन डीलर हेमालता त्यागी पर राशन वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया था। डीएम ने मामले की जांच उपजिलाधिकारी चांदपुर को सौंपी थी। एसडीएम के आदेश पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव में जांच करने पहुंची। जांच के दौरान राशन डीलर के पक्ष में कार्डधारकों के बयान दर्ज होने पर शिकायतकर्ता भड़क गए। शिकायतकर्ता ने जांच टीम पर राशन डीलर से मिले होने का आरोप लगाकर जांच का विरोध किया। कार्डधारकों के हंगामे के कारण जांच टीम बिना जांच किए ही वापस लौट गई। राशन डीलर के पति संजीव त्यागी का कहना है कि वह ग्राम पंचायत चुनाव लड़ा था। उसकी रंजिश में शिकायत की जा रही है। वह गांव के सभी कार्डधारकों को राशन का वितरण नियमानुसार करते हैं।