{"_id":"6180394b55a159579648ffc3","slug":"the-team-reached-the-village-to-collect-blood-samples-bijnor-news-mrt5632870176","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून के नमूने लेने गांव पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून के नमूने लेने गांव पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खून के नमूने लेने गांव पहुंची टीम
हल्दौर। गांव सेलपुरा बमनौला में सीएमओ के निर्देश पर नूरपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के बरातघर में बुखार के रोगियों के रुधिर के नमूने लेकर उनका उपचार किया और उन्हें बुखार से बचाव के लिए सलाह भी दी। ग्राम प्रधान ने भी गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराने के साथ-साथ साफ-सफाई अभियान चलवाया।
नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सेलपुरा बमनौला में करीब एक सप्ताह के भीतर में बुखार की चपेट में आकर गांव के नगमा पुत्री इस्तकार अहमद और अमित कुमार पुत्र हरि सिंह की मौत हो चुकी है। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय गोयल के निर्देश पर सोमवार सुबह करीब दस बजे नूरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय गंधर्व के साथ डॉक्टर आशीष कुमार, प्रेम कुमार, योगेश कुमार, गौरव मलिक आदि चिकित्सकों की टीम गांव सेलपुर बमनौला में बुखार पीड़ितों के स्वास्थ्य की जांच करनेे पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के बरातघर पर शिविर लगाकर बुखार से पीड़ित करीब 13 लोगों के नमूने लिए। खांसी, नजला, जुकाम से पीड़ित करीब 76 लोगों को दवा वितरण की। टीम के अनुसार 13 लोगों के नमूने की जांच सामान्य है। सीएचसी प्रभारी ने ग्रामीणों को बुखार से बचाव के लिए अपने-अपने घरों व आसपास की जगहों पर साफ सफाई रखने के निर्देश दिए हैं। ग्राम प्रधान आदेश देवी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई। कीटनाशक का गांव में छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा गांव में बीमारियों की रोकथाम के लिए नाले, नालियों और अन्य स्थानों की साफ सफाई कराई जा रही है।