{"_id":"59305a514f1c1ba915bde4e9","slug":"the-team-destroyed-the-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने फसल नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने फसल नष्ट कराई
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा कर लगाई गई गन्ने की फसल को नष्ट करता कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती में गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर खड़ी फसल को जुतवाकर जमीन को भूमाफिया से कब्जामुक्त कराया गया।
राजगढ़ वन क्षेत्र के अंतर्गत नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग व चारागाह की सैकड़ों बीघा जमीन है, जिस पर भूमाफिया ने कब्जा कर गन्ने की फसल की पैदावार कर रखी है।
क्षेत्रीय पशुपालकों की शिकायत पर वन संरक्षक बरेली व मुरादाबाद जोन ने क्षेत्र का निरीक्षण कर वन विभाग के अधिकारियों को भूमि कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को रेंजर विजेंद्र मलिक, डिप्टी रेंजर रमेश सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की भूमि पर खड़ी फसल ट्रैक्टर से जुतवाकर भूमि कब्जामुक्त कराने के अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान के दौरान नांगल पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया आसपास भी नहीं फटके।
रेंजर ने बताया कि खसरा संख्या 254 में वन विभाग की करीब 14 हेक्टेयर भूमि है, जिस पर माफिया ने गन्ने की पैदावार कर रखी है। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह में समस्त फसल को नष्ट कर भूमि को अपने कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन
रेंजर ने बताया कि खसरा संख्या 253 में भी वन विभाग की भूमि का जल्द सीमांकन कराकर मौके पर मिले कब्जे को हटाकर जमीन कब्जे में ली जाएगी। वन विभाग की कार्रवाई से जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं में दिन भर हड़कंप मचा रहा।