फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The sweetness of jaggery made in the district will remain special in Lucknow

जिले के गुड़ निर्माता राज्य स्तरीय गुड़ महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

Wed, 17 Feb 2021 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
The sweetness of jaggery made in the district will remain special in Lucknow
जिले में बने गुड़ की मिठास लखनऊ में रहेगी खास
विज्ञापन

बिजनौर। राज्य स्तरीय दो दिवसीय गुड़ महोत्सव लखनऊ में होगा। जिले से महोत्सव में शामिल होने के लिए सबसे अधिक छह गुड़ निर्माताओं का चयन किया गया है। किसान भी गुड़ महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। प्रशासन महोत्सव के बारे में किसानों को जानकारी देने में जुटा है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश गन्ना क्षेत्र है। क्षेत्र में अगल-अलग वैरायटी के बड़े पैमाने पर गुड़ बनते हैं। जिले से गुड़ दिल्ली, बिहार, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों को सप्लाई होता है। जिले में जैविक गुड़ का खूब उत्पादन होने लगा है। जनपद के जैविक गुड़ की विदेशों में भी मांग है।
विज्ञापन

अब जिले में बना गुड़ लखनऊ में 27 फरवरी सेे प्रस्तावित राज्य स्तरीय दो दिवसीय गुड़ महोत्सव में अपने मिठास व स्वाद की छंटा बिखेरेगा। महोत्सव लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में प्रस्तावित है। महोत्सव में उप गन्ना आयुक्त, उप चीनी आयुक्त, डीसीओ, सहायक चीनी आयुक्त आदि का भी शामिल होना जरूरी है। सहायक चीनी आयुक्त डीपी मौर्य ने बताया कि महोत्सव में सूबे की 70 चुनिंदा गुड़ बनाने वाली इकाई शामिल हो रही हैं। बताया कि जिले की छह गुड़ निर्माताओं का चयन हुआ है। मुरादाबाद से तीन निर्माता हैं। मेरठ परिक्षेत्र में मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली आदि छह जिले आते हैं। इनसे 18 गुड़ निर्माता भाग लेंगे। मौर्य ने कहा कि जिले से किसान भी महोत्सव में जाएंगे, जिससे किसानों को निजी कोल्हू पर नई गुड़ बनाने की तकनीक का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से इन किस्म का गुड़ जाएगा
बिजनौर। जिले की गुड़ निर्माता करीब एक दर्जन किस्म के गुड़ का प्रदर्शन करेंगे। इनमें सबसे अधिक संख्या जैविक गुड़ की है। अन्य किस्म में गाजर मिक्स गुड़, ड्राई फ्रूट्स मिक्स गुड़, चाकलेट गुड़, अदरक मिक्स गुड़ आदि प्रमुख हैं। सहायक चीनी आयुक्त के अनुसार प्रतिभाग करने वाले गुड़ निर्माताओं को प्रशस्ति पत्र मिलेगा।

इन गुड़ निर्माताओं का हुआ है चयन
बिजनौर। बिजनौर परिक्षेत्र की अंबिका शुगर केन प्रोडक्ट ग्राम राजाराम पुर प्रताप, टीएसएम फूड्स ग्राम सीकरी, श्री सिद्ध बली केन क्रेशर ग्राम चंदपुरा, धामपुर परिक्षेत्र की धामपुर स्पेशियलिटी शुगर लिमिटेड ग्राम महमूदपुर मिल्क उर्फ बच्चावाला, शिल्पी कुमार अग्रवाल मैसर्स उत्सव इंटरनेशनल ग्राम बैरमनगर तथा जोगेंद्र सिंह मैसर्स बाबा गुड़ केन क्रेशर ग्राम गाजीपुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed