{"_id":"695971088960688ec4012d20","slug":"the-sun-did-not-shine-throughout-the-day-and-the-cold-increased-as-the-evening-approached-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-169086-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दिनभर नहीं निकली धूप, शाम होते ही बढ़ी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दिनभर नहीं निकली धूप, शाम होते ही बढ़ी ठंडक
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में अत्यधिक कोहरे एवं शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। ठंड के कारण जनमानस ठिठुर रहा है। शनिवार को दिनभर धूप नहीं निकली और शाम ढलते ही ठंड बढ़ गई।
ठंड ज्यादा होने एवं शनिवार को सरकारी कार्यालयों का अवकाश होने से बाजार व सड़कों पर भीड़ भाड़ कम दिखाई। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। कहा कि सर्दी से बचाव को गर्म कपड़े स्वेटर, जैकेट पहनें। नगीना अनुसंधान केंद्र की वेधशाला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है।
अलाव जलाकर बैठे लोग : शेरकोट और धामपुर में आसमान में कोहरे की घनी चादर छाए रहने से सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी बेहद धीमी रही। नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर लोग अलाव जलाकर बैठे दिखे।