{"_id":"620aa3e4d48f0a0af17770cf","slug":"the-speed-of-voting-kept-increasing-as-the-sun-rose-bijnor-news-mrt576994342","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज चढ़ने के साथ बढ़ती रही मतदान की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज चढ़ने के साथ बढ़ती रही मतदान की रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरज चढ़ने के साथ बढ़ती रही मतदान की रफ्तार
बिजनौर। जिले में सुबह सात बजे से सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया था। सुबह-सुबह बूथों पर कम ही लोगों ने मतदान किया। मगर जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया, वैसे ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। शुरूआती दो घंटो में जिले में कुल 10.01 प्रतिशत मतदान ही हुआ। लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत ने गति पकड़ ली।
जिले में पूरे दिन सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। युवा, दिव्यांग, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी में मतदान के प्रति जागरुकता दिखाई दी। इसके साथ ही सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम दिखाई दी। मगर सूरज के चढ़ते ही मतदाता प्रतिशत में इजाफा होने लगा। सुबह सात बजे से नौ बजे तक केवल 10.01 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया। इसके बाद नौ से 11 बजे तक मतदाता प्रतिशत बढ़ गया। जिसके चलते मतदाताओं का ग्राफ 11 बजे 24.51 प्रतिशत पर पहुंच गया। इसके बाद एक बजे 38.68 प्रतिशत लोगों ने जिले की सभी आठों विधानसभाओं पर मतदान किया। वहीं तीन बजे तक 51.81 प्रतिशत लोगों ने वोट किया। इसके साथ ही शाम पांच तक यह ग्राफ बढ़कर 61.44 प्रतिशत पर पहुंच गया।