फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The SP made the inspector spot the line and the constable suspended in Bijnor

Bijnor News: एसपी ने दरोगा को किया लाइन हाजिर, महिला ने लगाया था ये आरोप, एक सिपाही भी निलंबित

Tue, 23 May 2023 06:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 May 2023 06:29 PM IST
सार

Bijnor News : महिला द्वारा शिकायत करने पर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर किया है। साथ ही एक सिपाही को भी निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
The SP made the inspector spot the line and the constable suspended in Bijnor
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बिजनौर में नगीना कोतवाली में तैनात एक दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं चुनाव ड्यूटी में गैर जनपद गए एक सिपाही को भी निलंबित किया गया है, जबकि एक अनुचर पर शराब पीकर गाली-गलौज करने के मामले में गाज गिरी है।

विज्ञापन


सोमवार की देर शाम एसपी नीरज कुमार जादौन ने नगीना थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र कुमार गौतम को लाइन हाजिर कर दिया। बताया गया कि एक महिला ने उक्त दरोगा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। जिसमें एक मामले में फोन पर बात करते हुए दरोगा पर दुर्व्यवहार का आरोप था। शिकायती पत्र में दिए गए तथ्यों की जांच कराई गई, जिसमें दोषी पाए जाने पर धर्मेंद्र कुमार गौतम को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जीएसटी विभाग ने मेरठ-बागपत में पकड़ीं 40 फर्जी फर्में, व्यापारियों में मची खलबली, 30 जून तक होगी छापामारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिपाही योगेश कुमार को भी निलंबित किया गया है। बताया गया कि योगेश कुमार की गैर जनपद मतदान ड्यूटी पीलीभीत के रामा इंटर कॉलेज थाना सुनगढ़ी के बूथ पर लगी थी। यहां पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने का आरोप सिपाही पर लगा। जिसके चलते उसे निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बिजनौर पुलिस लाइन की मैस में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर अनुचर नरपाल सिंह को निलंबित किया गया है। जिला चिकित्सालय में परीक्षण कराए जाने पर एल्कोहल का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए लगी भीड़, समय सारिणी जारी, गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed