{"_id":"becc2555c76f6571166a860e5ce10924","slug":"the-soil-of-sod-wait-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वतन की मिट्टी का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वतन की मिट्टी का इंतजार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में गांव अनवरपुर चंडिका के 25 वर्षीय युवक मुजाहिद की दस दिन पूर्व सऊदी अरब में मिट्टी की ढांग के नीचे दबने से मौत हो गई। तभी से उसके शव को वहां केमिकल में प्रिजर्व करके रखा गया है। परिजन लगातार बेटे के शव को देश लाने के लिए प्रयास कर रहे है, लेकिन कागजी खानापूर्ति में दस दिन बीत गए है। गम में डूबे परिजनों ने अब केंद्र सरकार से इसमें सहयोग मांगा है।
गांव के छुन्नु अहमद ने बताया कि उनका पुत्र मुजाहिद 13 अक्टूबर को सऊदी अरब के जिनान में कार्य करने गया था। उन्होंने शेरकोट निवासी एक एजेंट पर आरोप लगाया कि मुजाहिद को दो लाख रुपये लेकर बिन लादेन कंपनी में प्रेस के काम के लिए भेजना तय किया था। मगर, उसको सऊदी अरब में ना तो तयशुदा कंपनी मिली और न ही काम मिला। उसे लेवर के काम पर लगा दिया गया। इसे लेकर मुजाहिद काफी परेशान था।
उन्होने एजेंट से पुत्र को देश बुलवाने को आग्रह किया, लेकिन वह टाल मटोल करता रहा। उनका बड़ा बेटा शाहनवाज भी सऊदी अरब के हलबीला में ही नौकरी करता है। चार नवंबर को उसने सूचना दी कि मुजाहिद की मिट्टी की ढांग ने नीचे दबकर मौत हो गई। इस सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
तभी से बेटे के शव को भारत लाने के लिए प्रयास किए जा रहे है, मगर सफलता नहीं मिली। शाहनवाज ने बताया कि मुजाहिद के शव को केमिकल में प्रिजर्व करके रखा गया है। अभी कागजों की प्रक्रिया के पूरी होने के बाद मृतक को स्वदेश लाया जा सकेगा। अन्यथा सऊदी में ही सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। आरोप है कि कंपनी ने कोई मदद नहीं की है।