{"_id":"634b0f4e7b89c503a03a5995","slug":"the-slightest-mistake-extinguished-the-lamps-of-two-houses-bijnor-news-mrt609765882","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दो की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
जरा सी चूक ने बुझा दिए दो घरों के चिराग
अफजलगढ़। जरा सी चूक ने दो घरों के चिराग जहां बुझा दिए, वहीं एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। यदि तीनों युवक गेट लगाते हुए जरा सी सतर्कता बरतते तो शायद हादसे का शिकार ना होते।
कालागढ़ मार्ग पर दुकान में गेट लगाते हुए करंट से हुए हादसे को लेकर हर कोई सकते में है। जिस जगह दुकान में काम हो रहा था, उसके करीब ही विद्युत ट्रांसफार्मर भी लगा है। लोगों का कहना है कि किसी भी भवन के इतना करीब ट्रांसफार्मर का लगा होना भी विद्युत विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। आबादी के बीच ट्रांसफार्मर को लगाने में जरूरी सुरक्षा मानक जरूर अपनाने चाहिए।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गेट बड़ा होने के साथ ही भारी था। ऐसे में गेट लगा रहे मोहल्ला बेगमसराय निवासी आरिफ और जैद के साथ ही अनवरपुर चंडिका निवासी लाला को अपने साथ अतिरिक्त मजदूर रखने चाहिए थें। क्योंकि ऐसे हालात में गेट को खड़ा करते वक्त उसे संभालने के लिए ज्यादा लोगों की जरूरत होती है। लेकिन तीनों युवकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और गेट गिरकर सीधे ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। जिसमें प्रवाहित करंट गेट में भी प्रवाहित हो गया और तीनों युवक झुलस गए। इनमें आरिफ और लाला की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं जैद गंभीर रूप से झुलस गया। लाला के बड़े भाई की भी हुई थी करंट से मौत
विज्ञापन
इस हादसे में मृत लाला पुत्र ओमप्रकाश के घर में मातम छाया हुआ है। उसके बड़े भाई की भी मौत हो चुकी है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार लाला का भाई भी मिस्त्री था और उसकी कादराबाद में करंट लगने से मृत्यु हुई थी। अब लाला की मृत्यु के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।