{"_id":"87e05e5b53cb8a8248a9a69a1d17731e","slug":"the-siege-of-lineman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन का किया घेराव
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर/पैजनिया। गांव फतेहउल्लाहपुर पोटा के प्राथमिक विद्यालय परिसर से विद्युत एचटी लाइन न हटाने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। लाइन के नीचे सुरक्षा जाल लगाने पहुंचे लाइनमैन का घेराव किया गया और जाल लगवाने से इनकार कर दिया गया।
हल्दौर ब्लॉक के गांव फतेहउल्लाहपुर पोटा के प्राथमिक विद्यालय परिसार में 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। परिसर से उक्त ट्रांसफार्मर एवं एचटी लाइन हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने कई दिन तक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की थी। बुधवार को एचटी लाइन के नीचे सुरक्षा जाल लगाने को लेकर लाइनमैन स्कूल पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण दीपक कुमार, बलराम, रघुनाथ, आबिद समेत कई लोगों ने एचटी लाइन न हटाने पर चिंता जताई तथा सुरक्षा जाल लगवाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पैजनिया बिजलीघर के जेई भी मौके पर पहुंचे। जेई तीरथराज ने ग्रामीणों को एक माह के भीतर विद्युत लाइन हटवाने को आश्वासन देकर मामला शांत किया। जेई का कहना है कि लाइन हटवाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए लाइन के नीचे जाल लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है।