फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The shopkeeper committed suicide by hanging himself from a wire noose.

Bijnor News: दुकानदार ने तार के फंदे से लटक कर जान दी

Fri, 22 Sep 2023 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper committed suicide by hanging himself from a wire noose.
हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। जसपुर मार्ग स्थित हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले 22 वर्षीय युवक तार के फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजन युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे है।
मोहल्ला जैनुलाबेदीन निवासी 22 वर्षीय फरहान पुत्र मंसूर जसपुर मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान करता था। बृहस्पतिवार की देर रात दुकान पर बनी दुछती में उसका शव तार के फंदे से लटका मिला। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल और सीओ भरत कुमार सोनकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी सुबूत जुटाए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



शाम को ही दुकान में रखवाया था सामान
फरहान की दुकान काफी समय से बंद थी। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे ही उसने दुकान खोलकर सामान रखवाया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसका भाई दुकान पर उसे देखने के लिए पहुंचा था। परिजन युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता रहते है सऊदी अरब

फरहान के पिता करीब 30 वर्षों से सउदी अरब में रहकर काम करते है। चार भाइयों में वह सबसे बड़ा था। उसके जर्मनी जाने की भी तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed