फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The shabby wire became deadly, the death of the farmer, 24 students were left unhurt

जानलेवा बने जर्जर तार, किसान की मौत, 24 छात्र बाल-बाल बचे

Fri, 11 Nov 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The shabby wire became deadly, the death of the farmer, 24 students were left unhurt
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी के जंगल में विद्युत तार की चपेट में आने से हुई युवक की मौत के बाद ग्रामी? - फोटो : BIJNOR
बिजनौर/नजीबाबाद। भले ही बिजली मौजूदा समय के लिए बेहद जरूरी है लेकिन इसकी जर्जर लाइनें लोगों के जीवन के लिए काल बन रही हैं। या यूं कहें कि खंभों पर मौत झूल रही है। बिजली निगम की अनदेखी के चलते शुक्रवार को खेत में काम कर रहे युवा किसान की तार टूटकर गिरने और करंट लगने से मौत हो गई। युवा किसान की मौत में बिजली निगम के तीन अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। उधर नजीबाबाद के गांव महावतपुर दलपत के प्राईमरी स्कूल में तार टूटकर जाने से अफरा तफरी मच गई। विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं ने दौड़कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

केस नंबर-एक :
बिजनौर के गांव स्वाहेड़ी के रहने वाले ज्ञान सिंह का 23 वर्षीय बेटा शुभम शुक्रवार की सुबह दस बजे खेत में गन्ने की छिलाई करने गया। इसी बीच खेत से गुजर रही 11 हजार केवीए की लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार गिरने से गन्ने के खेत में आग लग गई। शुभम ने आग बुझाने का प्रयास किया। तभी तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। शुभम अपने तीन भाईयों में मझला था। वहीं राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू का पारिवारिक रिश्ते का पौत्र भी था। शुभम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

छह घंटे बाद उठने दिया शव
युवा किसान की मौत होने पर एसडीएम सदर मोहित कुमार, सीओ सिटी अनिल कुमार, कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ मौके पर पहुंचे। बिजली निगम के अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया गया। गुस्साए ग्रामीणों का आरोप था कि यह लाइन काफी सालों से जर्जर थी, जिसके तार बदलवाने के लिए कई बार गुहार लगाई गई लेकिन लाइन को ठीक नहीं किया गया। हादसे के छह घंटे तक युवक का शव खेत में ही पड़ा रहा। जिसे गुस्साए ग्रामीणों ने उठने नहीं दिया। बाद में बिजली निगम के अधिकारियों पर केस दर्ज होने का आश्वासन मिलने पर ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने पर लोग राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता समेत तीन पर केस
तार टूटकर गिरने से हुई किसान शुभम की मौत के मामले में अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह, अवर अभियंता रामअवतार और एसडीओ आफताब आलम के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी तार नहीं बदलवाए और डांट डपटकर गाली गलौच करते हुए भगा देते थे। तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी ये कहते थे कि स्वाहेड़ी के लोग बहुत हरामी है, बिजली वालों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हैं, इन्हें मरने दो। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता और एसडीओ के खिलाफ मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष बिट्टू का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विद्यालय परिसर में टूटकर गिरा बिजली लाइन का तार, हादसा टला
नजीबाबाद/मंडावली। प्राथमिक विद्यालय महावतपुर दलपत में बड़ा हादसा होने बच गया। दरअसल स्कूल से गुजर रही बिजली की लाइन का जर्जर हो चुका फॉल्ट के साथ परिसर में गिर गया। तारों से चिंगारी निकलते ही शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने भागकर जान बचाई।
तहसील के गांव महावतपुर दलपत में प्राइमरी विद्यालय में लगभग शुक्रवार को एक बजे अचानक फॉल्ट होने लगा और चिंगारी निकलकर स्कूल में गिरने लगी। जिस पर विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं में अफरा तफरी मच गई। तभी चिंगारी के साथ तार भी टूट गिर गया। स्कूल परिसर में जिस स्थान पर विद्युत लाइन के लिए वहां कुर्सियां पड़ीं थी। मुख्य अध्यापिका शगुफ्ता नसरीन, शिक्षिका शोभा रानी और शिक्षामित्र सलोनी वहां बैठीं थीं। विद्यार्थी भी शिक्षिकाओं के आस-पास ही बैठें थे। स्पार्किंग होते ही शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। संयोग से कुछ ही समय पहले मध्यावकाश बंद हुआ था, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
फाल्ट होते ही शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया। शिक्षिका शोभा रानी घटनास्थल से कुछ फासले पर विद्यार्थियों मारिया, जोहरा, सय्यदा सहित कई विद्यार्थियों को एक्टिविटी का प्रशिक्षण दे रहीं थीं। विद्युत लाइन गिरने के काफी देर बाद तक शिक्षिका और विद्यार्थियों के चेहरों पर बदहवासी छाई रही। मुख्य अध्यापिका ने बीईओ प्रीति पाल और संकुल प्रभारी को घटना की जानकारी दी। एसडीएम विजय वर्धन तोमर की सूचना पर विद्युत कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्युत लाइन ठीक की।

विद्युत विभाग ने नहीं हटाई विद्युत लाइन: मुख्य अध्यापिका
मुख्य अध्यापिका शगुफ्ता नसरीन ने बताया कि काफी समय से शिक्षा विभाग, विद्युत निगम और ग्राम पंचायत को स्कूल के ऊपर से निकल रही खतरनाक विद्युत लाइन हटानके को कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। उन्होंने स्कूल परिसर में यूके लिप्टिस के ऊंचे पेड़ों से भी हादसे की संभावना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed