फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The salary stopped three Rajswkarmion

तीन राजस्वकर्मियों का वेतन रोका

Wed, 20 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 20 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
The salary stopped three Rajswkarmion
नजीबाबाद में नजीबाबाद में तहसील दिवस में आए नवागत डीएम ने अधिकारियों के पेंच कसे। मनमानी जांच रिपोर्ट लेकर आने वाले तीन राजस्वकर्मियों का वेतन रोककर डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन

सुबह 10 बजते ही डीएम वीके आनंद ने ड्वाकरा हॉल में तहसील दिवस की कार्रवाई शुरू की। डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। डीएम ने कार्य के प्रति गैर जिम्मेदार एक कानूनगो और दो लेखपालों का वेतन रोकने के आदेश एसडीएम को दिए। एसपी एसएस बघेल, सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, सीएमओ एमएम अग्रवाल, एसडीएम वीके श्रीवास्तव व सीओ संजय राय की उपस्थिति में 232 शिकायतों की  सुनवाई हुई।
विज्ञापन


डीएम ने एएनएम का वेतन रोका
किरतपुर में डीएम ने लोहिया समग्र विकास योजना में चयनित ग्राम इस्लामपुर शाहू का निरीक्षण किया। स्वास्थय विभाग की एएनएम व आशा द्वारा गर्भवती महिला एवं शिशु के के सम्बध में रजिस्टर में सही जानकारी दर्ज न होने पर एनएनएम को हड़काया । उन्होंने एएनएम का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 प्रभारी चिकित्साधिकारी व सीएमओ को चेतावनी दी। साथ ही विद्युत विभाग द्वारा गांव में बिजली खंभों में लगाने पर बरती जा रही लापरवाही के लिए विद्युत अधिकारियों का हड़काया। उन्होंने  विद्युत तथा मनरेगा के कार्य मानक के अनुसार न पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की।

 डीएम ने  परियोजना निदेशक को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उक्त ग्राम में विगत पांच वर्षों में ग्राम निधि से हुए विकास कार्यो का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।  उन्होंने ग्राम प्रधान से कहा कि जो व्यक्ति खुले में शौच करता हुए पाया जाए उस पर पांच सौ रुपया जुर्माना लगाए।

ग्राम प्रधान और ग्रामवासियों की मांग पर डीएम ने गांव में बारात घर और खेल का मैदान बनाने के लिए बीडीओ को आंकलन प्रस्तुत करने और नियमानुसार ग्राम सभा की उपलब्ध भूमि पर दोनों कार्यो को  निर्माण करने के निर्देश दिये।

एसपी सुभाष सिंह बघेल, मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी, परियोजना निदेशक हीरालाल, एसडीएम नजीबाबाद विनय श्रीवास्तव, तहसीलदार शकील अहमद के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed