फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The road from Mandavali to Bakarpur Garhi became a pond

Bijnor News: मंडावली से बाकरपुर गढ़ी तक सड़क बनी तालाब

Wed, 27 Aug 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 27 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The road from Mandavali to Bakarpur Garhi became a pond
मंडावली से बाकरपुर गढ़ी तक जाने वाली बदहाल सड़क से गुजरते बच्चे। संवाद - फोटो : संवाद
बेगावाला-बिजनौर। मालन नदी का तटबंध टूटने के बाद आई बाढ़ से मंडावली से बाकरपुर गढ़ी मार्ग पूरी तरह तालाब बन गया है। जगह-जगह से सड़क पूरी तरह खत्म होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को जलभराव से होकर जाना पड़ता है। मोहम्मदपुर मंडावली में स्थित इंटर कॉलेज में क्षेत्र के कई गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। इन्हें जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। मोहम्मदपुर मंडावली से बाकरपुर गढ़ी तक का यह मार्ग लगभग ढाई किलोमीटर लंबा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ आने के बाद सड़क और भी ज्यादा टूट गई है। ग्रामीण सहदेव उपाध्याय, शिवम कुमार, सूरज कुमार, राकेश, जयवीर, अवधेश, पुष्पेंद्र सिंह, ब्रजपाल सिंह आदि ने शीघ्र ही सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed