फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The poor have the first right on the country's resources: BL Verma

देश के संसाधनो पर गरीबों का है पहला हक : बीएल वर्मा

Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The poor have the first right on the country's resources: BL Verma
देश के संसाधनों पर गरीबों का है पहला हक : बीएल वर्मा
विज्ञापन

बिजनौर। सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा है कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। सरकार गरीबों को उनके अधिकार दिलाने का कार्य कर रही है।
सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा सोमवार को एक बैंक्वेटहॉल में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने महात्मा विदुर की धरती बिजनौर को प्रणाम किया। कहा कि पीएम मोदी के आने से पहले निराशा का भाव और भ्रष्टाचार था। पीएम मोदी ने आठ सालों में सेवा भाव से कार्य करते हुए सुशासन देने काम किया है। चाहे गरीब किसी भी वर्ग का हो सबको योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि महिला सशक्तिकरण पर कार्य किये जा रहे हैं। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि खुले में शौच महिलाओें के लिए मुश्किल था, सरकार ने हर घर को शौचालय देने का कार्य किया है। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट, नियुक्ति पत्र, आवासों की चाबी, आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण किया गया।
पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अपने खजाने का मुंह खोल दिया है। राज्य सभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना काल मे भारत ने 100 से ज्यादा देशों को कोरोना वैक्सीन देकर सहायता की। यह सरकार गरीब, गांव, किसान व मजदूर के लिए समर्पित सरकार है। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और पूर्व सांसद यशवंत सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग को दिया जा रहा है। नहटौर विधायक ओम कुमार ने कहा कि सीएम योगी ने बिजनौर के लोगों के हित में मेडिकल कॉलेज बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

- लाभार्थियों को दिया गया योजनाओं का लाभ
जनप्रतिनिधियों ने 12 लाभार्थियों को लैपटाप, पीएम आवास योजना के छह लाभार्थियों को आवास की चाबी, प्रधानमंत्री स्वनिधि के पांच लाभार्थियों को चेकों के स्वीकृति पत्र, सीएम आवास योजना के दो लाभार्थियों को आवास की चाबी, पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। वहीं मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के एक लाभार्थी एवं शिशु हित लाभ योजना के तीन लाभार्थियों को धनराशि चेकों के स्वीकृति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed