फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The police was attentive, removed the stones from the roofs

पुलिस रही चौकस, छतों से उतरवाए ईंट - पत्थर

Sat, 29 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The police was attentive, removed the stones from the roofs
पुलिस रही चौकस, छतों से उतरवाए ईंट - पत्थर
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली में हुई हिंसा के बाद जुमे की नमाज पर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। चौकसी के चलते ही बिजनौर शहर में जामा मस्जिद के आसपास के मकानों की छतों पर इकट्ठा ईंट और पत्थर पुलिस ने उतरवा दिए। एक मकान की छत पर पांच बोरे में ईंट और पत्थर मिले। हालांकि जिले भर में कोई घटना नहीं हुई और जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।
जुमे की नमाज से पहले शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा की अगुवाई में जामा मस्जिद के आसपास ड्रोन कैमरा उड़ाया गया। कैमरे में कई छतों पर रखे ईंट और पत्थर कैद हुए। पुलिस मकानों के दरवाजे खुलवाकर छतों पर गई और ईंट, पत्थर हटवा दिए। इसके बाद सीढ़ी लगवाकर जामा मस्जिद की छत पर गई। वहां भी छतों पर ईंट रोड़ा रखा हुआ था। शहर कोतवाल ने नगर पालिका के सभासद जुल्फिकार उर्फ बेबी से इन रोड़े को हटवाने को कहा। सभासद ने मस्जिद की छत से रोड़े को हटवा दिया। उधर, आसपास के लोग कह रहे हैं कि घरों की टूट फूट का ईंट, रोड़ा छतों पर रखा हुआ था।
विज्ञापन

उधर, जुमे की नमाज के मद्देनजर मुख्य चौराहों के अलावा जामा मस्जिद के आसपास पुलिस तैनात रही। नमाज के दौरान एसडीएम बृजेश कुमार, सीओ कुलदीप गुप्ता की अगुवाई में पुलिस मस्जिद के आसपास तैनात रही। नमाज शांतिपूर्वक अदा हुई। इसके बाद लोग अपने घरों को चले गए। सभासद जुल्फिकार बेबी ने लोगों से कहा कि धारा 144 लगी है। कहीं भी तीन-चार व्यक्ति खड़े न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोजाना की तरह खुला बाजार
एसआईटी के डीआईजी जे रविंद्र गौड़, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के साथ शहर कोतवाली में बैठकर जिले के हालात की जानकारी लेते रहे। जिले में सब जगह शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। आसपास के गांव व कस्बों से बिजनौर की ओर कम लोग आए। वाहनों की आवाजाही भी कम रही।
- नगीना में कैंप किए रहे डीएम और एसपी
नगीना। सीएए के खिलाफ दिल्ली में हुई हिंसा के बाद जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने नगर के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च निकाला। डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी संजीव त्यागी भी कैंप किए रहे।
शुक्रवार को सुबह से ही अफसर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। एसडीएम वीरेंद्र मौर्य, सीओ अर्चना सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने थाना कोतवाली से नगर के मुख्य मार्ग बाजार गंज, लुहारी सराय होते हुए गांधी मूर्ति तक पैदल मार्च निकाला। जामा मस्जिद सहित नगर की सभी मस्जिदों पर ढाई बजे तक जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास व प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रही। एसपी देहात संजय कुमार व एडीएम विनोद कुमार गौड़ थाने पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

- सतर्कता को निकाला पैदल मार्च
नूरपुर। जनपद में 20 दिसंबर को हुए बवाल के बावजूद नूरपुर पूरी तरह से शांत रहा था। अब दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर जुमे की नमाज पर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क था। पुलिस कई दिनों से शरारती तत्वों को चिह्नित कर रही थी। जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च निकाला। नमाज के दौरान पुलिस की सभी मस्जिदों पर नजर रही। नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल ने बताया कि ऐहतियातन सतर्कता बरती जा रही है।

बिजनौर में अलर्ट के दौरान जुमे की नमाज से पूर्व जामा मस्जिद के सामने वाले मकान की छत पर ड्रोन कैमर?

बिजनौर में अलर्ट के दौरान जुमे की नमाज से पूर्व जामा मस्जिद के सामने वाले मकान की छत पर ड्रोन कैमर?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed