फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The pagoda reverberated with the cheers of Bam Bhole

बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Tue, 09 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The pagoda reverberated with the cheers of Bam Bhole
बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। सावन के अंतिम सोमवार को मोटा महादेव मंदिर समेत नगर के शिवालयों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और महिलाओं ने दीप जलाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
मंडावली क्षेत्र के मोटा महोदव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। घंटों लाइन में लगने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। नजीबाबाद के प्राचीन शिव मंदिर, शिव वाटिका और सीकेआई चौराहे स्थित शिव शक्तिधाम में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ में मुख्य अतिथि एसडीएम मथुरा डॉ. सुरेश कुमार ने सपरिवार भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने गौरी पूजन संपन्न कराया। शिव आराधना में डीपी सिंह, आकांक्षा, आशुतोष, अलका आदि शामिल रहे। उधर, शिवभक्तों के लिए सिपाही विपिन राजपूत की ओर से हलवा वितरण शिविर का उद्घाटन अपराध निरीक्षण अर्जुन सिंह ने किया। मालगोदाम तिराहे पर शिविर में सुशील कुमार, संजय राजपूत, विपिन राजपूत ने बड़ी संख्या में शिवभक्तों को प्रसाद स्वरूप हलवा वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed