फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The new five-faced Hanuman idol out of the farm in the village

नया गांव में खेत से निकली पंचमुखी हनुमान की मूर्ति

Sun, 01 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 01 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
The new five-faced Hanuman idol out of the farm in the village
गजरौला शिव। नया गांव निवासी एक किसान को खेत में पंचमुखी हनुमान मूर्ति गड़ी मिली। इसका पता चलने पर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस खेत में पहुंची और मूर्ति को कब्जे में ले लिया। मूर्ति पीतल और तांबे की बनी है। उसका वजन पांच किलो बताया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी संजय सिंह शुक्रवार अपने खेत में बरसीन बोने के लिए मेढ़ लगा रहे थे। उनके साथ में बेटा अनिल और एक मजदूर राजेंद्र सिंह भी थे। संजय ने जब मिट्टी में फावड़ा मारा तो किसी धातुनुमा चीज से टकराने की आवाज
विज्ञापन



आई। उसने फिर फावड़ा मारा तो फिर से आवाज आई। अनिल और राजेंद्र को बुलाकर खेत में उस जगह पर करीब एक फुट तक खुदाई की तो खेत से पंच मुखी हनुमान की मूर्ति निकली। मूर्ति से मिट्टी को पानी से साफ किया। खेत से मूर्ति निकलने की बात क्षेत्र में फैल गई। आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मूर्ति के दर्शन के लिए खेत पर ही पहुंचे। कुछ ग्रामीण मूर्ति के सोने से बना होने की बात करने लगे। किसान राजेंद्र सिंह ने ही खुद पुलिस को फोन कर मूर्ति निकलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलका दरोगा राम सिंह पुलिसकर्मियों के साथ खेत पर पहुंचे और मूर्ति ली। पुलिस ने मूर्ति की जांच एक सर्राफ से कराई। सर्राफ ने बताया मूर्ति को पीतल और तांबे से बनी है। मूर्ति का वजन पांच किलो है। अमरपाल सिंह, सतवीर सिंह, हेमेंद्र सिंह, संजय, जितेंद्र आदि ने कहा मूर्ति पंचमुखी हनुमान की है। मूर्ति का खेत में निकलना शुभ है। कुछ ग्रामीणों ने बताया मूर्ति खंडित है, किसी ने इसे खेत में दबाया होगा। उधर, शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक फिलहाल मूर्ति को मालखाने में सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed