फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The need for harmony between the police and the public

एसपी डॉ.प्रवीण रंजन ने तिसोतरा में चौपाल में लिया भाग

Mon, 04 Apr 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
The need for harmony between the police and the public
पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य जरूरी
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। एसपी सिटी डॉ.प्रवीण रंजन सिंह ने महिला अपराध सहित विभिन्न अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जनता से सहभागी बनने की सलाह दी। पुलिस और ग्रामीणों के बीच तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया।

नांगलसोती के गांव तिसोतरा में पुलिस की ओर से जनता पुलिस संवाद के अंतर्गत चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कन्या पाठशाला परिसर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एसपी सिटी डॉ.प्रवीण रंजन ने कहा कि पुलिस जनसेवक के रूप में समाजहित को समर्पित है। पुलिस और नागरिकों के बीच संवाद हीनता से अपराध बढ़ते हैं। उन्होंने महिला अपराध, साइबर क्राइम तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों की चर्चा करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए नागरिकों से पुलिस के संदेशवाहक के रूप में सहभागी बनने की सलाह दी। पूर्व प्रधान बाबूराम की अध्यक्षता और रुकन राजूपत के संचालन में आयेेजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अविनाश कुमार, पूर्व प्रधान मो.इरफान, कामेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, सरदार बुद्घ सिंह, आलोक कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed