फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The municipality will conduct daily sanitization of the market

बाजार का रोज सैनिटाइजेशन कराएगी नगर पालिका

Thu, 21 May 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The municipality will conduct daily sanitization of the market
बाजार का रोज सैनिटाइजेशन कराएगी नगर पालिका
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन में दुकान खुलने के बाद बाजार में उमड़ रही भीड़ को देखकर नगर पालिका प्रशासन सतर्क हो गया है। नगर पालिका ने बाजार में अब रोज सैनिटाइजेशन कराने का निर्णय लिया है। भीड़भाड़ वाली अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी रोज सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
प्रशासन द्वारा बाजार खोलने के लिए दी गई ढील के चलते अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल ली हैं। जबकि दुकानों के खुलने का दिन निर्धारित किया गया है। बाजार में भीड़ भी बहुत उमड़ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। भीड़ को देखते हुए अब नगर पालिका ने रोज सुबह बाजार में सैनिटाइजेशन कराने का निर्णय लिया है। पहले नगर पालिका रोज तीन तीन वार्ड में सैनिटाइजेशन कराती थी। लेकिन अब रोज सैनिटाइजेशन कराने का निर्णय लिया है। बाजार में सैनिटाइजेशन कराने के बाद ही वार्डों में सैनिटाइजेशन होगा। शाम को वार्डों व बाजार में फॉगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

जजी में कराया सैनिटाइजेशन
नगर पालिका क्षेत्र में पड़ने वाले दो इंटर कॉलेज में भी नगर पालिका सैनिटाइजेशन करा रही है। यहां पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका ने जजी के अंदर भी सैनिटाइजेशन। यहां अदालतें 22 मई से खुलनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क लगाकर निकलें घर से बाहर
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी का कहना है कि पालिका सैनिटाइजेशन का काम नियमित रूप से करा रही है। नागरिकों से बाजार में मास्क लगाकर आने, सड़क व सार्वजनिक स्थान पर न थूकने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed