{"_id":"6011b26c8ebc3e31d240a85c","slug":"the-municipality-issued-a-public-complaint-toll-free-number-bijnor-news-mrt5224940163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर पालिका ने जन शिकायत टोल फ्री नम्बर किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर पालिका ने जन शिकायत टोल फ्री नम्बर किया जारी
विज्ञापन
पालिका ने जन शिकायत टोल फ्री नंबर किया जारी
नहटौर। स्कूल कॉलेजों में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पालिका में जन शिकायत के पंजीकरण एवं निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर नए वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।
नगर पालिका में पालिका से संबंधित शिकायत के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर टोल फ्री नंबर 18001805069 जारी किया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओम कुमार व पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार और चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी ने संयुक्त रूप से नगर में सफाई के लिए लाए गए नए वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर जन शिकायत दर्ज की जाएंगी। इस मौके पर पालिका के तीन सफाई कर्मचारियों को अच्छा काम करने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मसूद अहमद, सलीम अहमद, रमेश कुमार, विशेष कुमार आदि मौजूद थे।