{"_id":"614cc1e98ebc3e09f4370bcd","slug":"the-message-of-staying-healthy-by-running-bijnor-news-mrt557568784","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ लगाकर दिया स्वस्थ रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ लगाकर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
विज्ञापन
शिवालाकलां में दौड़ में भाग लेते एनसीसी कैडेट्स।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौड़ लगाकर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
स्योहारा। केंद्र सरकार के स्वस्थ भारत मिशन के तहत एमक्यू इंटर कालेज व आरएसपी इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने विभाग द्वारा आयोजित दौड़ में भाग लिया। एनसीसी कर्नल द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
बृहस्पतिवार सुबह एमक्यू इंटर कालेज के मैदान में दोनों कालेज के एनसीसी कैडेट्स एकत्रित हुए। जहां राष्ट्रगान के बाद स्वस्थय के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। उसके बाद आयोजित दौड़ में भागीदारी की। प्रतिभागी कैडेट्स ने स्टेशन रोड़, मुरादाबाद रोड़, धामपुर रोड, थाना चौराहे से होकर कालेज तक दौड़ लगाई। कैडेट्स शिवा कुमार ने संबोधन से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कुमारी खुशी ने कविता पाठ किया। कैडेट्स कुमारी खुशी, कल्पना, निशा, हिमांशी, मुस्कान ने लघु नाटिका के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. संजय कुमार विश्वकर्मा ने कैडेट्स को स्वस्थ रहने संबंधी चिकित्सकीय सलाह दी। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट मौहम्मद यूनुस चौधरी ने कैडेट्स को स्वस्थ के प्रति जागरूक किया। लेफ्टिनेंट धीरज कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य मंसूर इशरत सिद्दीकी, सूबेदार सेन सिंह, हवलदार हेमंत, मरग़ूब हुसैन, उवैश मतलब, साजिद हुसैन, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद अकरम, ग्यासुद्दीन, मोहम्मद राशिद आदि रहे।
दौड़ में अजय ने पाया प्रथम स्थान
शिवाला कलां। गांव फीना में कारगिल शहीद नायक अशोक कुमार स्मृति स्थल पर केंद्र सरकार के स्वस्थ भारत अभियान के तहत सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज फीना व विद्या मंदिर एवं गायत्री पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज प्रबंधक मनोज कुमार राजपूत ने सभी छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए। उसके बाद बेल वाला पुलिस चौकी से रतनगढ़ वाले चेकपोस्ट मार्ग पर प्रधानाचार्य जगराम सिंह ने झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में 250 धावकों ने भाग लिया। अजय कुमार ने प्रथम स्थान, दीपक ने द्वितीय व विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अजय पाल सिंह, भूदेव सिंह, नरेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि शिक्षकों का योगदान रहा।