{"_id":"5890dae84f1c1b691ae80ab5","slug":"the-mass-consciousness-is-awakening-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन-जन को चेताना है वोटरों को जगाना है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन-जन को चेताना है वोटरों को जगाना है
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
धामपुर के गांव सुहागपुर में मतदाता जागरुकता रैली निकालते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में मदरसा नूर उल उलूम सुहागपुर के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने वोटरों को 15 फरवरी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
ग्राम सुहागपुर में मदरसा नूर उल उलूम के प्रधानाचार्य इरशाद अली के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को प्रबंधक जुल्फिकार अंसारी ने रवाना किया। गांव की गलियों में निकली रैली में छात्र-छात्राएं मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिए चल रहे थे। रैली में शामिल बच्चे चाचा-चाची मत घबराना और वोट डालने जरूर जाना। जन जन को चेताना है मतदाता को जगाना है। वोट डालने चलो रे साथी, लोकतंत्र के बनो बराती आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में बच्चों ने ग्रामीणों को जागरूक कर शत- प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। रैली में शिक्षक दानिश जमाल, रुखसार बानो , गजाला शबा अंसारी और फरतबानो रहीं।
उधर,नजीबाबाद में साहू जैन कालेज एनएसएस छात्रा इकाई ने रैली के माध्यम से मतदान के प्रति नागरिकों को जागरूक किया।
साहू जैन कालेज के प्राचार्य डॉ. एलएस बिष्ट, एनएसएस प्रभारी डॉ. शुभा माहेश्वरी ने एनएसएस छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने इसी वर्ष मतदान का अधिकार पाने वाली छात्राओं से मतदान कर संवैधानिक अधिकार के उपयोग की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में एनएसएस छात्राओं ने रैली निकाली। छात्र इकाई के प्रभारी डॉ. पीपी विश्वकर्मा की उपस्थिति में रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर प्राचार्य ने किया। एनएसएस छात्राओं ने कालेज के आसपास भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। जागरूकता अभियान में डॉ. सीपी सिंह, डॉ. एके मित्तल, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. ओमवरी सिंह, डॉ. अरुण देव जायसवाल, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. गौतम बनर्जी, डॉ. पूनम चौधरी, राजपाल सिंह, जसवंत सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रीति, प्रिया, हनी उपस्थित रहे।