फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The lock was found on the school even before the holiday

छुट्टी से पहले ही स्कूल पर पलटा मिला ताला

Fri, 08 Jul 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The lock was found on the school even before the holiday
छुट्टी से पहले ही स्कूल पर पलटा मिला ताला
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने ईद के मद्देनजर शुक्रवार को कई मोहल्लों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अनेक स्थानों पर गंदगी के लगे ढेरों को देख एसडीएम भड़क गए। उन्होंने नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अवकाश होने से पहले ही ताला लटका देखा। बीईओ नगेंद्र सिंह को फोन मिलाकर नाराजगी जताई। निर्देशित किया कि स्कूलों का संचालन समय से होना चाहिए, यदि ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।
शुक्रवार को एसडीएम ने नगर के कई मोहल्लों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मनभावन मंडप के पास पहुंचे तो वहां पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 1:10 बजे पर ताला लटका मिला। उन्होंने बीईओ को फोन मिलाया और कहा कि स्कूल की छुट्टी का समय डेढ़ बजे है तो यहां पर 20 मिनट पहले ही स्कूल कैसे बंद हो गया। उन्होंने बीईओ को नगर और क्षेत्र के सभी स्कूलों का समय के अनुरूप संचालन कराने के निर्देश दिए। पालिका के अधिकारियों को स्कूल के बाहर स्थित नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने नई सराय, सूर्यनगर कॉलोनी का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर असंतोष जताया।। पालिका के जेई हेमंत कुमार ने बताया कि पालिका की ओर से पानी की पाइपलाइन डलवाने का कार्य किया जा रहा है। बाद में एसडीएम पालिका में पहुंचे और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता व वहां पर मौजूद पालिका के कई सदस्यों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed