फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The life of idols in the temple

तिरुपति बालाजी,बांके बिहारी और विश्वकर्मा की मूर्तियां स्थापित

Thu, 16 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The life of idols in the temple
नजीबाबाद के गीता भवन मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में भजन प्रस्तुत करतीं महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
गीता भवन मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
विज्ञापन

नजीबाबाद। गीता भवन मंदिर पर विधि विधान के साथ तीन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महिलाओं ने भक्ति संगीत के साथ स्थापित मूर्तियों को नमन किया।
गीता भवन मंदिर श्री राधेश्याम समिति की ओर से गीता भवन मंदिर पर तीन मूर्तियां की पूजा-अर्चना के साथ स्थापित की गई। पंडित भोले शंकर शास्त्री ने गीता भवन मंदिर समिति के अध्यक्ष जनक राज, महासचिव डॉ.एसके जौहर की उपस्थिति में श्री तिरुपति बालाजी, श्री बांके बिहारी और श्री विश्वकर्मा की मूर्तियां पारंपरिक पूजा-अर्चना के बीच स्थापित की। मुकेश छाबड़ा, शशि ग्रोवर और जनक राज ने मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्री गीता भवन मंदिर समिति को सौंपी थीं। मूर्ति स्थापना के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने पूजा अर्चना उपरांत भक्ति संगीत का आयोजन किया। महिलाओं ने श्री कृष्ण, तिरुपति बालाजी और विश्वकर्मा जी के गुणगान में भजन गाए। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में रवि कुमार, जितेंद्र पोपली, अमित ग्रोवर, सुनील महाजन, मदन हांडा, डॉ. राजीव अरोड़ा, अभिमन्यु, किरन बाला, सुरेश सलूजा, निशिथ ऐरन, शांतनु नारंग, रामकुमार, जनक राज, डॉ. एसके जौहर सहित पंजाबी समाज के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed