फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The joy in procession and caught fire

बारात में हर्ष फायरिंग करने वाला दबोचा

Wed, 24 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 24 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The joy in procession and caught fire
बिजनौर। बारात में आए दूल्हे के चाचा ने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गोली की आवाज सुनकर कार्यालय में बैठे सीओ सिटी के भी कान खड़े हो गए। उन्होंने पुलिस भेजकर हर्ष फायरिंग करने वाले को मौके पर पकड़ लिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीवाला निवासी रिजवान की शादी का कार्यक्रम मंगलवार को शहर कोतवाली के पीछे स्थित एक मंडप में था। बारात में काजीवाला निवासी रिजवान का रिश्ते का चाचा मुशर्रफ भी आया था। मुशर्रफ के पास लाइसेंसी राइफल है।
विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे जब बारात में नाच गाना हो रहा था तो मुशर्रफ ने राइफल से खुशी में हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा अपने कार्यालय में बैठे थे। राइफल से दनादन पांच गोली चलने से आसपास के लोग सकते में पड़ गए। सीओ ने सोचा कि यह पटाखे की आवाज है या गोली की यह देखने के लिए सीओ ने पुलिस को मंडप में भेज।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राइफल से एक व्यक्ति हर्ष फायरिंग कर रहा है। सीओ के आदेश पर पुलिस राइफल समेत मुशर्रफ को पकड़ कर थाने ले आई।

पुलिस ने मुशर्रफ के पास से राइफल व पांच जिंदा व पांच मुर्दा कारतूस बरामद किए। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कराकर चालान कर दिया है।

राइफल कब्जे में लेकर थाने में जमा करा दी र्है। उधर, एसपी सुभाष सिंह बघेल के मुताबिक मुशर्रफ के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के सीओ व एसओ को अपने इलाकों में हर्ष फायरिंग करने वालों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed