फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The importance of freedom gained through sacrifice and struggle has to be understood: DM

बलिदान और संघर्ष से मिली आजादी का समझना होगा महत्व : डीएम

Wed, 17 Aug 2022 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
The importance of freedom gained through sacrifice and struggle has to be understood: DM
बिजनौर कलक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी देते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। बड़े संघर्षो और बलिदान से मिली आजादी के महत्व को समझना होगा। हमें एकजुट और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर भारत को एक समृद्व और विकसित देश बनाना है। यह बात डीएम उमेश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते हुए कही।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम उमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सग्राम सेनानी लेखराज सिंह एवं पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। संचालन सलाहुद्दीन ने किया। कीर्ति चक्र प्राप्त मेजर सुशील कुमार सिंह, पूर्व वीर सैनिक मोहम्मद अरशद, पूर्व सैनिकों के परिवारजन नौबहार सिंह, डोली देवी, सुरेश देवी, नितिन कुमार, दुलारी देवी, भगवान देई, सरोज देवी को शॉल औढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला जज एमपी सिंह ने जिला जजी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। जिला बार हॉल में अध्यक्ष अजीत पवार ने ध्वजारोहण किया। सिविल बार एसोसिएशन के कार्यालय पर अध्यक्ष केके शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सचिव विशाल अग्रवाल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
पुलिस कार्यालय पर एसपी दिनेश सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शपथ ग्रहण कराई। वहीं पुलिस लाइन में एसपी दिनेश सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एसपी ने एएसपी पूर्वी ओमवीर सिंह को प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह, कोतवाली देहात थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार और आरक्षी विकास बैंसला को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया। शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालय पर एएसपी देहात राम अर्ज ने ध्वजारोहण किया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह भी मौजूद रहे। सीओ कार्यालय पर सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह और शहर कोतवाली में कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने ध्वजारोहण किया।
मैराथन में अव्वल रही सिपाही शिखा वर्मा
मंगलवार को आजादी के महोत्सव के तहत महिला पुलिसकर्मियों की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह, ट्रेनी सीओ सर्वम सिंह ने दौड में भाग लेकर प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया। दौड़ में शिखा वर्मा को प्रथम स्थान, साक्षी को द्वितीय और पूनम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। एसपी सिटी ने विजेताओं को पुरस्कृत कर बधाई दी। उधर थाना नूरपुर पर एएसपी देहात राम अर्ज ने शहीदों को याद किया।

कारागार में हुआ ध्वजारोहण
जिला कारागार में जेल अधीक्षक डॉ. अदिति श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश कुमार सिंह ने जेल में बनाए गए पुस्तकालय का उद्घाटन किया। जेलर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने शहीदों को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed