{"_id":"666c81dc041c6405a50cfb33","slug":"the-heat-scorched-people-the-temperature-increased-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-125290-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गर्मी ने लोगों को खूब झुलसाया, बढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गर्मी ने लोगों को खूब झुलसाया, बढ़ा पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बिजनौर तहसील में 43 डिग्री तक पहुंच गया पारा
-22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं गर्म हवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बिजनौर तहसील में शुक्रवार को पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी ने खूब झुलसाया। बिजनौर तहसील सबसे गर्म और नगीना तहसील का तापमान कम रहा।
जिले में गर्मी का सितम बरकरार है। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली। समय बढ़ने के साथ ही पारा भी बढ़ता चला गया। दोपहर में 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। लू के थपेड़ों से राहगीरों को अधिक परेशानी हुई। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। थोड़ी-थोड़ी देर में लोग पानी पीते हुए नजर आए।
वेदर डॉट कॉम के अनुसार बिजनौर तहसील में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नगीना तहसील में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है अभी बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। यही वजह है कि लोगों को अधिक गर्मी सताएगी।
विज्ञापन
-- --
जिले की सभी तहसीलों में तापमान-
तहसील- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
बिजनौर- 43- 30
नगीना- 41.4- 25.8
धामपुर- 43- 29
चांदपुर- 43- 30
नजीबाबाद- 42- 28
नोट: नगीना तहसील का तापमान कृषि वेधशाला और अन्य तहसीलों का तापमान वेदर डॉट कॉम से लिया गया है।