फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The head of the gurudwara staked the post

गुरुद्वारा के प्रधान ने पद से दिया इस्तीफा

Fri, 14 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The head of the gurudwara staked the post
धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सगरांद पर्व मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने अपरिहार्य कारणों से अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। प्रबंध समिति के वर्तमान उपाध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह सिडाना को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। प्रबंध समिति का चुनाव अगस्त में होगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा के दीवान हाल में संपन्न कार्यक्रम की शुरुआत गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन से की। गुरुद्वारा की प्रबंध समिति का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने पर प्रबंध समिति सचिव अमरजीत सिंह सिडाना ने आय-व्यय का विवरण पेश किया। वर्तमान अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने वाहे गुरू की मेहर तथा संगत के सहयोग से की गई 16 वर्षों के कार्यकाल की सेवा का उल्लेख कर कहा कि आज वह व्यक्तिगत एवं घरेलू व्यवस्थाओं के कारण अपने पद से त्याग पत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के संरक्षक सरदार अमरजीत सिंह ने गुरुद्वारा की प्रबंध समिति एवं गुरमुख परिवारों से लोगों की सेवार्थ गुरुघर में ऑक्सीजन के सिलिंडर की उपलब्धता बनाने तथा पीड़ित परिवारों में लंगर पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव रखा। ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था का भाजपा नेता सरदार सतमीत सिंह मनी को सौंपा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed