फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The group set out with the arrangement of food and water

भोजन-पानी की व्यवस्था लेकर निकल पड़ा जत्था

Fri, 25 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The group set out with the arrangement of food and water
भोजन-पानी की व्यवस्था लेकर निकल पड़ा जत्था
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को किसानों ने भाकियू के बैनर तले गाजीपुर बॉर्डर कूच किया।
किरतपुर, मोहम्मदपुर देवमल, नजीबाबाद और हल्दौर ब्लॉक के किसान दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना हुए। भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि तीनों कृषि कानून वापस कराने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को तेज करने के लिए किसानों ने लंबी तैयारी के साथ दिल्ली की तरफ कुच करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ट्रक और ट्रालों में कूलर, पानी की समुचित व्यवस्था तथा अपने सोने के लिए उचित व्यवस्था करके भोजन के लिए कच्ची सामग्री साथ लेकर मंडल महासचिव अतुल कुमार तथा जिला उपाध्यक्ष नितेंद्र प्रधान के नेतृत्व में किसान रवाना हुए हैं। किसानों को भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इनके वापस होने तक किसानों का आंदोलन चलता रहेगा। दिगंबर सिंह ने बताया कि किसानों के आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिले से हर सप्ताह 100 किसान दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जाएंगे। दिल्ली जाने वालों में अतुल कुमार नितेंद्र प्रधान अमित कुमार उर्फ काले ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदपुर देवमल विजय पाल सिंह कुलवीर सिंह सुरेंद्र पाल सिंह राकेश प्रधान मुकेश कुमार अरविंद राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed