{"_id":"5882550c4f1c1bc346eff353","slug":"the-first-day-was-not-nominated-41-were-bought-prescription","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन नहीं हुआ नामांकन, 41 पर्चे खरीदे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन नहीं हुआ नामांकन, 41 पर्चे खरीदे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में कलक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पहले दिन कोई नामजदगी नहीं हुई। प्रत्याशियों ने पर्चे जरूर खरीदे। नामजदगी के पहले दिन से ही गहमागहमी का माहौल रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कुल 41 पर्चे खरीदे गए।
नामजदगी का शुक्रवार को पहला दिन था। सुबह से ही गहमागहमी का माहौल बना रहा। कलक्ट्रेट के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात था। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। विकास भवन के बाहर व सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास बैरियर लगाकर कलक्ट्रेट मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। दोपहिया वाहन भी वहां से नहीं गुजरने दिए। शाम तक विभिन्न दलों के प्रत्याशी, नेता व उनके समर्थक प्रत्याशियों के पर्चे खरीदने के लिए पहुंच रहे थे। नूरपुर के बसपा प्रत्याशी गौहर इकबाल, नहटौर के विवेक सिंह, नहटौर से सपा प्रत्याशी मुन्नालाल प्रेमी समेत कई प्रत्याशी पर्चे खरीदने आए। डीएम जगतराज व एसपी अजय साहनी ने नामजदगी व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पूरे कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर लगे पुलिस अधिकारियों से मालूम किया कि कितने लोग अंदर जा सकते हैं। पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विधानसभा सीटों पर इन प्रत्याशियों के नाम पर लिए पर्चे
बिजनौर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुचि चौधरी, सपा प्रत्याशी रूचि वीरा, रालोद नेता राहुल सिंह, बसपा प्रत्याशी रशीद अहमद छिद्दू, गरीब क्रांति पार्टी के गौरव कुमार धीमान ने पर्चा खरीदा। चांदपुर से भाजपा प्रत्याशी कमलेश सैनी, सपा के मोहम्मद अरशद अंसारी, निर्दलीय फुरकान व रामचरन, नहटौर से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार, बसपा के विवेक सिंह, सपा के मुन्नालाल प्रेमी, गरीब क्रांति पार्टी के नैपाल सिंह, निर्दलीय रामरतन समेत छह, नगीना सीट से बसपा प्रत्याशी विरेंद्रपाल, नेशनल अमन पार्टी की सपना, बढ़ापुर से बसपा प्रत्याशी फहद यजदानी, निर्दलीय शक्ति सिंह, कुलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत सात, नूरपुर से बसपा प्रत्याशी गौहर इकबाल, लोकदल के प्रीतम सिंह, निर्दलीय असद इकबाल, धामपुर से पांच, नजीबाबाद से नौ प्रत्याशियों के पर्चे खरीदे गए।