फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The fireworks market will adorn itself in the exhibition grounds

प्रदर्शनी मैदान में ही सजेगा आतिशबाजी का बाजार

Sun, 01 Nov 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
The fireworks market will adorn itself in the exhibition grounds
प्रदर्शनी मैदान में ही सजेगा आतिशबाजी का बाजार
विज्ञापन

बिजनौर। दीपावली पर आतिशबाजी का बाजार बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में ही सजाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। कोरोना वायरस के चलते सब्जी मंडी को प्रदर्शनी मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है। अब सब्जी मंडी को मैदान के एक साइड में करके आतिशबाजी का बाजार लगेगा। पूरे जिले में पुराने स्थानों पर ही आतिशबाजी का बाजार लगाने का निर्णय लिया गया है। ये बाजार खुले मैदान में लगेंगे।
दीपावली पर बिजनौर में आतिशबाजी के बाजार को लेकर संकट खड़ा हो गया था। कोरोना वायरस के चलते सब्जी मंडी को बाजार से हटाकर प्रदर्शनी मैदान में शिफ्ट कर दिया गया था, तब से सब्जी मंडी वहीं लगती है। सुबह से प्रदर्शनी मैदान में सब्जी खरीदने वालों की भीड़ लगी रहती हैं। अब प्रशासन ने प्रदर्शनी मैदान में ही आतिशबाजी का बाजार लगाने का निर्णय लिया हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रशासन ने तय किया है कि जब तक प्रदर्शनी मैदान में आतिशबाजी का बाजार लगेेगा, तब तक सब्जी मंडी को प्रदर्शनी मैदान की दूूसरी साइड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। एसडीएम विक्रमादित्य मलिक के मुताबिक प्रदर्शनी मैदान में ही आतिशबाजी का बाजार लगेगा। बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान के अलावा रामलीला मैदान में भी बाजार लगता है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा के मुताबिक आतिशबाजी के बाजार के दौरान व्यापारी अपनी दुकान पर आग से बचाव के सभी संसाधन का इंतजाम करेंगे। कोरोना से बचने के लिए मास्क व सैनिटाइजर का भी प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इन स्थानों पर लगेंगे बाजार
बिजनौर : प्रदर्शनी मैदान, रामलीला मैदान
हल्दौर : पोखर बाजार
मंडावर : सुंदर नगर के बाहर मैदान में
चंदक : मंडी समिति मैदान
झालू : रामलीला मैदान
नजीबाबाद : स्टैब्स ग्राउंड
किरतपुर : हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में
चांदपुर : रामलीला मैदान
नूरपुर : खालसा इंटर कॉलेज का मैदान
बास्टा : गांधी इंटर कॉलेज का मैदान
हीमपुर दीपा : सचिन का खेत
फीना : सब्जी मंडी के मैदान के पास
धामपुर : रामलीला मैदान
अफजलगढ़ : रामलीला मैदान
नहटौर : जैन इंटर कॉलेज का मैदान
स्योहारा : रामलीला मैदान
शेरकोट : खो बैराज पार्क
नगीना : हिंदू इंटर कॉलेज का मैदान
बढ़ापुर : रामलीला मैदान
कोतवाली देहात : जैन राइस मिल का मैदान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed