फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The farmer asked for proof of survival

किसान से जीवित होने का मांगा सबूत

Fri, 15 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
The farmer asked for proof of survival
किसान से जीवित होने का मांगा सबूत
विज्ञापन

कोतवाली देहात। गन्ना विकास परिषद बिजनौर के कर्मचारियों ने एक किसान को मृतक दर्शाकर उसका सट्टा बंद कर दिया है। जब किसान ने स्वयं को जीवित बताया तो कर्मचारियों ने किसान से जीवित होने का सबूत मांगा।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम जीवनपुर निवासी मूलचंद पुत्र ओमप्रकाश की गांव में जमीन है। वह अपना गन्ना द्वारिकेश शुगर मिल बुंदकी में डालते हैं। इस वर्ष उनकी एक पर्ची आ चुकी है लेकिन अचानक से उनका सट्टा बंद हो गया। जब वह सट्टा बंद होने का कारण पता करने गन्ना समिति पहुंचे तब कर्मचारियों ने बताया कि उक्त किसान की मृत्यु हो चुकी है। जब किसान ने कहा कि वह तो जीवित हैं, इस पर गन्ना समिति के कर्मचारियों ने किसान से जीवित होने का सबूत मांगा। मूलचंद ने बताया कि वह गाजियाबाद में एक कंपनी में काम करता है। सट्टा बंद होने के कारण उसे कई बार यहां आना पड़ रहा है। वह ऑफिस ऑफिस जा रहा है, लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। मूलचंद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत कर स्वयं को जीवित बताते हुए सट्टा चालू करवाने की मांग की है। मूलचंद ने आरोप लगाया कि गन्ना समिति के कर्मचारियों ने कुछ ग्रामीणों से साठगांठ कर उसका सट्टा बंद किया है। कुछ ग्रामीण उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और किसान का सट्टा चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed