फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The equation will change with Bhupendra Chaudhary becoming the state president

यूपी: भूपेंद्र चौधरी के UP BJP Chief बनने से बदलेंगे समीकरण, जिले में भाजपा की राजनीति पर नजर आएगा बड़ा असर

Fri, 26 Aug 2022 08:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 08:02 AM IST
सार

भूपेंद्र चौधरी के UP BJP Chief बनने से अब यहां के समीकरण बदल जाएंगे। माना जा रहा है कि बिजनौर जिले में भाजपा की राजनीति पर भी बड़ा असर नजर आएगा।

विज्ञापन
The equation will change with Bhupendra Chaudhary becoming the state president
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने का असर बिजनौर की राजनीति पर भी नजर आएगा। जहां जिले में भाजपा के अंदर पनप रही गुटबाजी समाप्त होने के आसार नजर आने लगे हैं। वहीं, कुछ भाजपा नेता घोषणा होते ही मुलाकात के लिए रवाना भी हो गए। माना जा रहा है कि जिले में भाजपा की राजनीति में इस समय दो धड़ होते दिख रहे थे। इसका असर जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर साफ नजर आया था।

विज्ञापन


पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही जिले में भाजपा का एक धड़ा उत्साहित हो गया। यूं तो भूपेंद्र चौधरी जिले से कभी चुनाव नहीं लड़े, लेकिन जिले में उनकी गहरी पैठ बताई जाती है। वर्तमान में इस जिम्मेदारी के बाद जिले में भाजपा की राजनीति में बदलाव के आसार जरूर नजर आने की उम्मीद बढ़ गई है। कुछ समय पहले जिपं अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा के ही जिपं सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाने को नोटिस देने डीएम के पास पहुंच गए थे। मामला गरमाया तो जिपं सदस्य को पार्टी से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


भले ही इस प्रकरण में एक ही नाम सामने आ रहा था, लेकिन पर्दे के पीछे कुछ और खिलाड़ी भी होने की बात सामने आ रही थी। अब जैसे ही राज्यमंत्री भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली तो एक पक्ष में खुशी की लहर दौड़ गई। अविश्वास प्रस्ताव के खेल में शामिल कुछ नेताओं के माथे पर चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम दौरा: मेरठ में आज छह घंटे रहेंगे योगी, सुरक्षा में तैनात किए गए एक हजार पुलिसकर्मी, ये है पूरा कार्यक्रम

राज्यमंत्री को दोपहर के समय जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई, जिले के कई नेता दिल्ली और लखनऊ की ओर रवाना हो गए। कुछ अफसर भी मुलाकात के लिए पहुंचने शुरू हो गए। माना जा रहा है कि आने वाले समय में जिले में भाजपा की राजनीति पर भी इसका असर नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed