{"_id":"585ebdd04f1c1b1864e3d29c","slug":"the-entire-indian-voice-said-jai-guru-gobind","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवाज सारे हिंद दी, जय गुरु गोबिंद दी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवाज सारे हिंद दी, जय गुरु गोबिंद दी...
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 24 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद पहुंची जागृति यात्रा का स्वागत कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को नमन करते श्रद्धालुु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित जागृति यात्रा का नजीबाबाद में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गुरु गोबिंद सिंह साहिब के शस्त्रों और वस्त्रों के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हुए।
देग तेग फतेह, पंथ की जीत, राज करेगा खालसा... जयघोष से वातावरण उस समय गूंज उठा, जब श्री अकालतख्त साहिब अमृतसर से शुरू हुई जागृति यात्रा नजीबाबाद पहुंची। गुरुद्वारा नानकशाही श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह, सचिव हरेंद्र सिंह, उप प्रधान हरभजन सिंह के नेतृत्व में नजीबाबाद के सिख श्रद्धालुओं और बड़िया, भुड्डी, बिजौरी, जट्टीवाला, लालवाला, ताहरपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आई सिख संगत ने पुष्प वर्षा कर जागृति यात्रा का स्वागत किया।
पंज प्यारों की अगुवाई में आयोजित जागृति यात्रा में श्रद्घालुओं ने जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब को नमन किया, वहीं श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब का चोला (वस्त्र), कंघा, केश, हस्तलिखित साखी एवं शस्त्रों कृपाण, तलवार, तीर, तेग, बरछा के दर्शन कर निहाल हुए। सिख समाज की ओर से यात्रा में शामिल सेवादारों और श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। नरेंद्र सिंह विक्की ने बताया कि यात्रा गुरु गोबिंद सिंह साहिब की जन्मस्थली पटना साहिब पहुंचकर संपन्न होगी। हरेंद्र सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को एक और जागृति यात्रा नजीबाबाद पहुंचेगी। कुरुक्षेत्र से शुरू होने वाली यात्रा में सोने की पालकी शामिल होगी, जो दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा पटना साहिब को भेंट की जाएगी।
विज्ञापन
सीओ रामानंद कुशवाहा, थाना प्रभारी तेजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था देखी, जबकि नगरपालिका परिषद की ओर से मार्ग पर पानी का छिड़काव कराया गया। त्रिलोचन सिंह, हरमनप्रीत सिंह, डॉ. नरेंद्रपाल संधू, मनमोहन सिंह, जसपाल सिंह, अमरीक सिंह, सतपाल सिंह, जसवीर सिंह, राजीव अग्रवाल, बख्शीश सिंह आदि श्रद्धालुओं ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल जयघोष से जागृति यात्रा को गंतव्य के लिए रवाना किया।
वहीं धामपुर में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 350 वें प्रकाश उत्सव पर अनंतपुर साहिब गुरुद्वारा से पटना साहिब तक के लिए निकली जागृति यात्रा का धामपुर में पहुंचने पर सिख समुदाय की ओर से स्वागत किया गया। नगीना से चल कर धामपुर पहुंची यात्रा का गुरुनानक पब्लिक स्कूल में समुदाय के लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर जिला गुुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतवंत सिंह सलूजा, सुरजीत सिंह दंग, श्री गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा धामपुर के प्रधान कुलदीप सिंह मोंगा, गुरशरन सिंह मोहन, गुरचरन सिंह चावला, सरदार सतमीत सिंह, सुरजीत सिंह ज्ञानी, आशु जुनेजा, विशाल जुनेजा, सरदार गुरदीप सिंह, सतवंत सिंह सलूजा, देवेंद्र सलूजा, सरदार हरदीप सिंह पाल, गुरशरन सिंह ,गुरशरन सिंह, जोगिंदर सिंह, अमरजीत सिंह सिडाना, एसपी सलूजा , कमलजीत सिंह नूर, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
इन लोगों ने बताया कि इस यात्रा को 31 दिसंबर को पटना साहिब पहुंचना है। जिला गुरुद्वारा प्रबंध समिति के प्रधान ने बताया कि यात्रा बिजनौर, नजीबाबाद , नगीना होती हुई राजा का ताजपुुर पहुंचीं।