{"_id":"5f3974dc8ebc3e3cc975297c","slug":"the-election-of-the-branch-representative-of-village-development-bank-will-start-from-21-bijnor-news-mrt496491111","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 से शुरू होगा ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 से शुरू होगा ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि का चुनाव
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया चार दिन बाद 21 अगस्त से शुरू है। जिले में आठ शाखा प्रतिनिधि चुने जाने हैं। डीएम ने चुनाव कराने के लिए निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। चेयरमैन बनने के लिए शाखा प्रतिनिधि अर्थात डेलीगेट का चुनाव महत्वपूर्ण है।
बिजनौर, हल्दौर, चांदपुर, नूरपुर, धामपुर, अफजलगढ, नगीना तथा नजीबाबाद में सहकारी ग्राम विकास बैंक है। किसान बैंक के सदस्य/ वोटर होते हैं, सहकारी ग्राम विकास बैंक के चेयरमैन पद पर सभी राजनीतिक दल की निगाह होती है। एक दो बार को छोड़कर ज्यादातर चेयरमैन पद पर सपा का कब्जा रहा है। इस बार सूबे का राजनीतिक परिदृष्य बदला है। निर्वाचित डेलीगेट मंडल स्तर पर डायरेक्टर चुनते हैं। डायरेक्टर राज्य स्तर पर चेयरमैन चुनते हैं। डेलीगेट चुनाव के लिए 21 अगस्त से अंतिम मतदाता सूची के प्रदर्शन के साथ प्रक्रिया शुरू है। 25 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन है। नामजदगी 26 अगस्त को है। वैध नाम निर्देशन का प्रदर्शन 27 अगस्त को, नाम वापसी 28 को तथा उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटन होगा। मतदान एक सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। चुनाव के बाद मतगणना तथा परिणाम की घोषणा होगी।