फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The effigy of the President of China blew

चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका

Mon, 22 Jun 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
The effigy of the President of China blew
चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका
विज्ञापन

धामपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जवानों की शहादत को सलाम करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति के पुतले की नगर में शव यात्रा निकाली। एसडीएम तिराहे पर पहुंच कर शव के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ता लोगों से चीन निर्मित सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का संकल्प दिलाते चल रहे थे।

मोहल्ला अफगानान में संगठन के मंडल अध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी के प्रतिष्ठान के बाहर से चीन के राष्ट्रपति के पुतले की शव यात्रा शुरू हुई जो नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई एसडीएम तिराहे पर पहुंची और वहां पर पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा और मंडल के अध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी ने कहा कि हमारा देश शांतिप्रिय है, लेकिन देश के दुश्मनों को जबाव देना हमें अच्छी तरह से आता है। इस मौके पर एसपी सलूजा, अतुल गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, असलम फरीदी, सौरभ गुप्ता, नासिर लिवर्टी, विशाल अहमद, सलमान फरीदी, अदनान अहमद, अमित अग्रवाल, वसीम सैफी, जाहिद खान, शोएब मैक्स, फहीम राणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed