{"_id":"620559d5cef7013a635f9ebb","slug":"the-effect-of-cold-on-the-depot-the-number-of-mst-decreased-bijnor-news-mrt5765472133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो पर पड़ा ठंड का असर, घटी एमएसटी की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो पर पड़ा ठंड का असर, घटी एमएसटी की संख्या
विज्ञापन

बिजनौर। ठंड और कोरोना का डिपो पर असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। डिपो से दैनिक यात्रियों की संख्या में गिरावट हुई है। इसके साथ ही बिजनौर डिपो से एमएसटी की संख्या भी घट गई है। जनवरी में डिपो से 130 एमएसटी बनाई गई हैं, जबकि दिसंबर 2021 में एमएसटी की संख्या 145 थी। ठंड की वजह से यात्रियों की संख्या घट गई है।
परिवहन विभाग पर ठंड और कोरोना का असर पड़ रहा है। जनवरी महीने में जैसे ठंड और कोरोना का प्रकोप बढ़ा। वैसे ही यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिली। डिपो से मिली जानकारी के मुताबिक करीब दो से तीन हजार दैनिक यात्रियों ने कम यात्रा की है। जिसका असर रोडवेज की आमदनी पर पड़ा है। कम यात्रा करने से दिसंबर के मुताबिक जनवरी में डिपो को कम आमदनी हुई है। इसके साथ ही दैनिक यात्रियों ने भी डिपो से जनवरी में कम एमएसटी बनवाई हैं। दिसंबर में डिपो से 145 एमएसटी बनाई गई थी, जबकि जनवरी में 130 एमएसटी बनाई गई हैं। ठंड की वजह से बुजुर्गों ने बसों में कम यात्रा की है। वहीं कोरोना की वजह से कॉलेज भी बंद चल रहे थे। जिससे पढ़ने वाले बच्चों ने भी बसों में यात्रा नहीं की है।
अधिकारियों ने बताया कि हर साल जनवरी महीने में यात्रियों की संख्या पर असर पड़ता है। मगर इस बार कोरोना की तीसरी लहर की वजह से लोगों ने कम यात्रा की है। जनवरी में करीब दो से तीन हजार दैनिक यात्रियों ने कम सफर किया है।